फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के सांसद औजला पोलैंड रवाना: कहा- छात्रों के लिए करेंगे खाने की व्यवस्था, वापस लाने के प्रयास भी करेंगे

Fri, 04 Mar 2022 07:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

औजला ने कहा कि उन्होंने छात्रों की मदद को लेकर खारकीव और आसपास के देशों में रहने वाले अपने दोस्तों से संपर्क किया। मगर इस वक्त वहां इंटरनेट की समस्या हो रही है। इसलिए वह खुद को बेबस महसूस कर रहे हैं। 
विज्ञापन
गुरजीत सिंह औजला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर से लोकसभा सदस्य गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि यूक्रेन पर हमले के बीच बड़ी संख्या में हमारे छात्र खारकीव में फंसे हैं। वहां फंसे छात्र रोमानिया और अन्य देशों की सीमा से डेढ़ हजार किलोमीटर दूर हैं और बॉर्डर पहुंचने में उन्हें मुश्किल हो रही है। औजला ने यह बात शुक्रवार को पोलैंड रवाना होने से पहले कही।

विज्ञापन


सांसद औजला ने कहा कि केंद्र सरकार के रवैये और छात्रों तक किसी भी तरह की मदद नहीं पहुंचने की वजह से वह बच्चों के पास पोलैंड जा रहे हैं। उन्होंने पोलैंड और आस-पास के इलाकों में मौजूद पंजाबियों से अपील की है कि वे वहां फंसे पंजाबी छात्रों के लिए परिवहन की व्यवस्था करें, जिससे वह सीमा तक पहुंच सकें। 

परिवहन का भुगतान वह खुद करेंगे। उन्होंने कहा कि इसको लेकर उनकी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भी बात हुई और वे विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में हैं। अभी तक उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। औजला ने कहा कि उन्होंने छात्रों की मदद को लेकर खारकीव और आसपास के देशों में रहने वाले अपने दोस्तों से संपर्क किया। मगर इस वक्त वहां इंटरनेट की समस्या हो रही है। इसलिए वह खुद को बेबस महसूस कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने बेबसी में पोलैंड जाने का फैसला लिया है। जिससे वहां छात्रों को खाना पहुंचाने के साथ-साथ उन्हें वापस लाने के भी प्रयास करेंगे। सांसद ने कहा कि खारकीव में बंकर और अन्य जगहों पर फंसे छात्र रोमानिया और अन्य देशों की सीमा से करीब डेढ़ हजार किलोमीटर दूर हैं। उन्होंने बताया कि यूक्रेन में हो रही भीषण बमबारी के बीच छात्रों का सीमा तक पहुंचना मुश्किल है। उन्होंने पोलैंड और आस-पास के देशों में रहने वाले पंजाबियों से छात्रों को हर तरह की मदद मुहैया करवाने की अपील की। 

भाजपा ने कमेटी गठित की
अमृतसर के लोगों के लिए भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के दिशा-निर्देश पर अमृतसर जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन ने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। इसके साथ ही तीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। भाजपा जिला प्रधान सुरेश महाजन ने बताया कि पंजाब के छात्रों सहित कई अन्य लोग यूक्रेन में शिक्षा व रोजगार के लिए गए हैं, जो युद्ध के चलते वहां फंसे हैं। उनके परिजन वहां फंसे अपने लोगों की सुरक्षा और उन्हें वापस भारत लाए जाने को लेकर चिंतित हैं।

इसे देखते हुए भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के दिशा-निर्देश पर तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन (98155-93207), शहीद हरबंस लाल खन्ना सत्कार कमेटी के अध्यक्ष संजीव खन्ना (94170-53939) तथा अनुज भंडारी (81460-30035) को शामिल किया गया है। इन नंबरों पर सुबह 9 बजे से लेकर 6 बजे तक संपर्क कर यूक्रेन में फंसे लोगों बाबत जानकारी ली जा सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें