फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: कुंडली बॉर्डर पर हुए हमले के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, केंद्र सरकार-पीएम मोदी का पुतला फूंका

Mon, 29 Jan 2024 02:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के प्रवक्ता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों के साथ विश्वासघात किया है। किसानों के साथ जो वायदे किए गए थे उनको पूरा नहीं किया गया। किसानों पर अलग अलग तरह से अत्याचार किए जाते रहे हैं। जिन लोगों ने किसानों के पंडाल पर हमला किया था आज भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
अमृतसर में प्रदर्शन करते किसान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2021 में कुंडली बॉर्डर पर धरना देने वाले किसानों के पंडाल पर हमला किया गया था। इस हमले की याद में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की ओर से अमृतसर के गोल्डन गेट के पास रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के प्रवक्ता सरवन सिंह पंधेर कर रहे थे।
विज्ञापन


केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंकने के बाद पंधेर ने कहा कि 2021 में 29 जनवरी को कुंडली बॉर्डर पर किसानों के पंडाल में घुस कर भाजपा समर्थकों ने हमला कर दिया था। इसके बाद शरारती लोगों की ओर से किसानों को परेशान किया जाने लगा। 

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों के साथ विश्वासघात किया है। किसानों के साथ जो वायदे किए गए थे उनको पूरा नहीं किया गया। किसानों पर अलग अलग तरह से अत्याचार किए जाते रहे हैं। जिन लोगों ने किसानों के पंडाल पर हमला किया था आज भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, उल्टा किसानों को बदनाम किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान एक बार फिर दिल्ली में जा कर आंदोलन शुरू करेंगे। इसके लिए 13 फरवरी की तिथि तय की गई है। 13 फरवरी का दोबारा दिल्ली में किसान मोर्चा शुरू करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें