फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: जालंधर उपचुनाव में हार के बाद राजा वड़िंग बोले- एक माह पहले से लोगों को डराया-धमकाया गया

Sun, 14 May 2023 10:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हार के कारणों पर मंथन करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस जालंधर उपचुनाव आसानी से जीत सकती थी लेकिन 12 फीसदी कम मतदान ने पार्टी को बड़ा नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा पार्टी की हार का एक अन्य कारण कांग्रेस के वोटरों को पंजाब पुलिस और अन्य एजेंसियों ने डराया-धमकाया। 
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग। - फोटो : @RajaBrar_INC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आरोप लगाया है कि जालंधर संसदीय क्षेत्र के लोगों को सत्ताधारी आप के नेताओं ने एक महीना पहले से ही डराया-धमकाया। इसके अलावा उपचुनाव में 12 फीसदी कम मतदान भी कांग्रेस की हार का कारण बना।

विज्ञापन


चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में रविवार को बुलाई प्रेस वार्ता में राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हार के कारणों पर मंथन करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस जालंधर उपचुनाव आसानी से जीत सकती थी लेकिन 12 फीसदी कम मतदान ने पार्टी को बड़ा नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा पार्टी की हार का एक अन्य कारण कांग्रेस के वोटरों को पंजाब पुलिस और अन्य एजेंसियों ने डराया-धमकाया। 

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के वोटरों को पुलिस ने नोटिस भेजकर और थानों में बुलाकर उनके खिलाफ जांच शुरू करने का डर दिखाया। इसी कारण कारोबारियों ने वोट नहीं डाला और मतदान प्रतिशत कम रहा। कांग्रेस के वोटरों को डराने-धमकाने का काम एक महीने पहले ही शुरू हो गया था। कारोबारियों को खालिस्तान के नाम पर डराया गया। वहीं सीमा पार की आतंकी गतिविधियां और अमृतसर में तीन धमाकों की घटनाओं से आम लोगों में डर पैदा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने आरोपों को सही ठहराते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तो मंच पर खड़े होकर लोगों से कहा कि सरकार के चार साल बाकी हैं। ऐसे में अपने काम कराने के लिए किसके पास जाओगे, आना तो हमारे पास ही पड़ेगा। राजा वड़िंग ने कहा कि ऐसे ही तिकड़मों के साथ वोटरों और कारोबारियों को डराया गया।

सत्ताधारी जीत ही जाते हैं, कोई तीर नहीं माराः वड़िंग
राजा वड़िंग ने यह भी कहा कि आमतौर पर सत्ताधारी पार्टी उपचुनाव जीत ही जाती है। आम ने यह उपचुनाव जीतकर कोई बड़ा तीर नहीं मारा है। उन्होंने कांग्रेस की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि कांग्रेस ने गुरदासपुर का उपचुनाव करीब दो लाख वोटों से जीता था। शाहकोट में भी 34 हजार से जीत हासिल की और जलालाबाद उपचुनाव में भी कांग्रेस विजयी रही थी। आप ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी जीत का दावा किया था लेकिन 0.58 फीसदी यानी एक फीसदी वोट भी नहीं मिले। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कर्नाटक के जिस इलाके में रोड-शो किया था, वहां आप को सिर्फ 384 वोट मिले हैं।

कांग्रेस विधायक ने कहा- आप ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया
जालंधर लोकसभा उपचुनाव हारने के बाद पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी के परिवार ने आम आदमी पार्टी पर सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। परिवार का कहना है कि लोगों को डरा-धमका कर वोटिंग अपने पक्ष में करवाई। पूर्व सांसद संतोख चौधरी के बेटे और फिल्लौर से कांग्रेस विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल ने गांव के एक चौकीदार से लेकर जिले के एक उद्योगपति तक सबको डराने-धमकाने का काम किया। 

लोगों से सीधे जुड़े विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों पर दबाव बनाया गया। पुलिस से लेकर प्रशासन के अधिकारियों के माध्यम से सिर्फ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को ही नहीं बल्कि आम लोगों को भी डराया धमकाया गया। इसका नतीजा यह हुआ है कि जालंधर में वोट प्रतिशत गिरा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें