कई संगठनों ने भी जताया विरोध
जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के खिलाफ अलग-अलग संगठनों और यहां तक कि शिरोमणि अकाली दल (बादल) ने भी विरोध शुरू कर दिया है। जत्थेदार के खिलाफ हो रहे विरोध में गर्मपंथी संगठन सबसे अधिक सरगर्म हैं। वारिस पंजाब दे जत्थेबंदी के एक कार्यकर्ता और अमृतपाल के नजदीकी कहे जाने वाले भूपिंदर सिंह ने खुलकर ज्ञानी हरप्रीत सिंह का विरोध किया।
भूपिंदर सिंह ने कहा कि जत्थेदार के पास अपने कमरे से निकल कर श्री अकाल तख्त साहिब पर हो रही परमजीत पंजवड की अरदास में शामिल होने का समय नहीं है और सिख युवाओं पर एनएसए लगाने वाली पार्टी के राज्यसभा सदस्य की सगाई में शामिल होने का समय है।
अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के पूर्व निजी सहायक व अकाली नेता तलबीर सिंह गिल ने भी जत्थेदार के सगाई कार्यक्रम में जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सिख युवाओं पर जिन पार्टी के नेताओं ने एनएसए लगाकर जेलों में बंद किया, उस पार्टी के नेता के कार्यक्रम में जत्थेदार का शामिल होना कई सवाल पैदा करता है।