फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में आज से अमित शाह का चुनावी शंखनाद

Thu, 14 Aug 2014 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह वीरवार को महेंद्रगढ़ में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के नेता और वर्कर रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक सफलता से गदगद भाजपाई रैली को लेकर काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन


पार्टी की ओर से दावा किया जा रहा है कि विजय संकल्प रैली में विभिन्न दलों के नेता भाजपा का दामन थाम सकते हैं। ये वे नेता हैं जिन्हें भाजपा की स्क्रीनिंग कमेटी हरी झंडी दे चुकी है।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पहले ही इशारा कर चुके हैं कि इस रैली में भाजपा बड़ा धमाका करेगी। उधर, पार्टी के विधायक दल के नेता अनिल विज के मुताबिक कुछ विधायक भी वीरवार को होने वाली रैली में मंच पर आ सकते हैं।
विज्ञापन

कई बड़े नेता थाम सकते हैं भाजपा का दामन

शाह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद हरियाणा में उनकी यह पहली रैली होगी। प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने बताया कि यह रैली विधानसभा चुनाव का आगाज है। इसमें भाजपा की रणनीति का खुलासा राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे।

युवा मोर्चा के करीब 200 कार्यकर्ता सभी तैयारियों की जिम्मेदारी लेंगे। सभी व्यवस्थाओं की कमान प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने संभाल रखी है। उन्होंने दावा किया कि यह रैली कई मायनों में एतिहासिक साबित होगी।

हरियाणा की राजनीति में यह रैली नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में करीब डेढ़ दर्जन लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। जिसमें वर्तमान और पूर्व मंत्री तथा विधायक शामिल हैं।
विज्ञापन

शाह का होगा शाही स्वागत

हरियाणा में शाह के शाही स्वागत के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। नगर प्रवेश के सभी रास्तों पर राव तुलाराम, सर छोटूराम, डा. भीम राव अंबेडकर, महाराणा प्रताप, राव गोपाल देव, भगवान परशुराम और शहीद भगत सिंह के नाम से सात द्वार बनाए जाएंगे। रैली स्थल पर भी तीन मंच बनाए गए हैं। मुख्य मंच पर शाह के साथ वरिष्ठ नेता ही मौजूद रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें