फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त: रूट प्लान चेंज, देखकर निकलें

Thu, 14 Aug 2014 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर शहर में होने वाले मुख्य कार्यक्रमों के दौरान ट्रैफिक रूट में कुछ बदलाव किया गया है। आप भी अगर इस रूट पर जा रहे हैं तो रूट प्लान में बदलाव की जानकारी ले लें।
विज्ञापन


परेड ग्राउंड सेक्टर-17 और पंजाब राजभवन में एट होम कार्यक्रम के दौरान कुछ जगहों पर ट्रैफिक बंद रहेगा, जबकि कुछ सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।

परेड ग्राउंड 16/17/22/23 राउंड अबाउट से उद्योग पथ पर गुरदयाल सिंह पेट्रोल पंप (सेक्टर-22) तक, सेक्टर-16/17 से जनमार्ग 16/17/22/23 राउंड अबाउट तक, सेक्टर-17 के लायन रेस्त्रां से परेड ग्राउंड तक सुबह सात बजे से परेड खत्म होने तक सार्वजनिक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित होगा।

वहीं 5/6/7/8 राउंड अबाउट से गोल्फ क्लब टी प्वाइंट और पंजाब राजभवन के पास टी प्वाइंट से आगे प्रशासक के सलाहकार निवास तक दो बजे से पंजाब राजभवन में कार्यक्रम समाप्त होने तक आम लोगों के लिए सड़कों पर आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन


एट होम कार्यक्रम के दौरान गुलाबी कार पार्किंग लेबल वाले वाहनों को प्रशासक के सलाहकार निवास और पंजाब राजभवन के पास की पार्किंग एरिया में पार्क किया जा सकेगा।

यहां होंगे वीआईपी वाहन पार्क

15 अगस्त की सुबह सात बजे से परेड ग्राउंड में कार्यक्रम समाप्त होने तक सेक्टर-22 ए मार्केट के इर्दगिर्द वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित होगी।

इस दौरान वीआईपी और वरिष्ठ अधिकारियों के वाहनों (जिनमें कार पार्किंग लेबल्स लगे हों) को 16/17/22/23 उद्योग पथ से प्रवेश की इजाजत होगी।

इन वाहनों को सेक्टर-22 ए की मार्केट के सामने पार्क करने की इजाजत होगी। वहीं पंजाब राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्रीन कार पार्किंग लेबल वाले वाहनों को सेक्टर-7/8 टर्न के होकर पहुंचने की सलाह दी गई है।

इन वाहनों को प्रशासक के सलाहकार निवास के पास पार्क किया जा सकेगा। गोल्फ क्लब के सदस्यों को सलाह दी गई है कि क्लब पहुंचने के लिए वह 15 अगस्त को दो बजे के बाद एसजीजीएस कालेज का रास्ता पकड़ें।
विज्ञापन

बसों का रूट डायवर्ट

हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश सहित दूसरे राज्यों से सेक्टर-17 बस अड्डे पहुंचने वाली बसों के रूट को बिजवाड़ा चौक और पिकाडली चौक से हिमालय मार्ग से डायवर्ट कर दिया जाएगा। सभी बसें गुरदयाल सिंह पेट्रोल पंप से होते हुए सेक्टर-17 बस स्टैंड में प्रवेश करेंगी।

परेड ग्राउंड कार्यक्रम के लिए यहां पार्क करें वाहन
- सेक्टर-17 नीलम सिनेमा हॉल के पास
- फुटबाल ग्राउंड
- सर्कस ग्राउंड
- 22 बी अस्पताल पार्किंग
- 23 बी पार्किंग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें