फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला: मरीज को छोड़कर लौट रही थी एंबुलेंस, रास्ता भटकने से तालाब में जा गिरी, चालक की मौत

Sat, 07 Mar 2020 12:52 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला/बरवाला (हरियाणा)

सार

  • एक बुजुर्ग महिला को जीरकपुर के जेपी अस्पताल से ऑपरेशन के बाद गांव छोड़ने आई थी एंबुलेंस। 
  • बारिश के कारण चालक रास्ता भटका, तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने सर्च अभियान चलाकर शव को निकाला ।
विज्ञापन
क्रेन की मदद से एंबुलेंस को बाहर निकाला गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव भरैली में मरीज को घर छोड़कर लौट रही जीरकपुर स्थित जेपी अस्पताल की एंबुलेंस रात करीब साढ़े सात बजे तालाब में गिर गई। इससे पहले तालाब की तरफ जाती एंबुलेंस को देखकर लोग चिल्लाए और रोकने को दौड़े लेकिन तब तक लोगों की आंखों के सामने ही एंबुलेंस और चालक जलमग्न हो गए। 

विज्ञापन


गांव के लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने पहले अपने स्तर पर एंबुलेंस और चालक को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो गोताखोरों को मदद के लिए मौके पर बुलाया। रात करीब साढ़े दस बजे तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने अपने प्रयासों से ही तालाब में उतरकर चालक के शव को बाहर निकाला।  

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जीरकपुर स्थित जेपी अस्पताल की एंबुलेंस गांव की महिला मचला देवी (62) को छोड़ने के लिए आई थी। क्योंकि उनके पैर का बीते दिनों अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। लोगों ने बताया कि मचला देवी के साथ उनका बेटा राजबीर भी था। उनको एंबुलेंस छोड़कर पंचकूला लौट रही थी। वापसी में चालक रास्ता भटक गया और बारिश के कारण उसे तालाब दिखाई नहीं दिया। इसके चलते एंबुलेंस तालाब में जा गिरी। ग्रामीणों के अनुसार वे चिल्लाते हुए दौड़े लेकिन जब तक पहुंचे एंबुलेंस पानी में डूब चुकी थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
तालाब की नहीं थी चारदीवारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यदि तालाब की चारदीवारी होती तो शायद घटना न होती। इसके अलावा घटना के पीछे दूसरा कारण गली का तालाब की ओर जाना भी है। क्योंकि एंबुलेंस चालक मरीज को घर छोड़ने के बाद रास्ता भटक गया और वह तालाब की ओर जा रही गली में चला गया। बारिश के चलते उसे सामने तालाब दिखाई नहीं दिया, जिससे तेज रफ्तार एंबुलेंस सीधे तालाब में जा गिरी। 

मदद के लिए पुलिस ने बुलाए गोताखोर
पुलिस अधिकारियों ने पहले एंबुलेंस और चालक का पता लगाने के लिए स्वयं कोशिश की, लेकिन काफी देर ढूंढने के बाद कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने गोताखोर की टीम को मौके पर बुलाया। लेकिन साढ़े 10 बजे तक टीम का एक भी सदस्य नहीं पहुंचा। इसके बाद गांव के दो लोग पुलिस की निगरानी में तालाब में उतरे। 

टाइम लाइन....
  • - 7.15 बजे मरीज के घर पहुंची थी एंबुलेंस।
  • - 7.30 बजे रास्ता भटकने से तालाब में गिरी।
  • - 7.45 बजे लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
  • - 8.00 बजे पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
  • - 8.30 बजे पुलिस ने गोताखोर की टीम को सूचना दी।
  • - 10.00 बजे मौके पर पुलिस की क्रेन और जवान पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें