फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन चले 'मायानगरी', अंबानी-अदानी समेत कई नामी उद्यमियों से मिलेंगे

Wed, 19 Apr 2017 02:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कर्ज से डूबे पंजाब में नौकरियों के वादे के साथ सत्ता में आए सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह निवेश लाने के लिए मुंबई जाएंगे। वह सोमवार से तीन दिवसीय इन्वेस्ट पंजाब दौरा शुरू करेंगे। इस दौरान उद्योग और व्यापार के कई प्रमुख कैप्टन से मुलाकात करेंगे। सीएम के साथ प्रमुख मंत्री और अधिकारी भी जाएंगे।
विज्ञापन


सीएम का दौरा सोमवार शाम को टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन के साथ मुलाकात से शुरू होगा। उसके बाद वह आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ चंदा कोचर, गोल्डमैन सैच के चेयरमैन सुजॉय चटर्जी, गोदरेज ग्रुप के चेयरमैन आदी गोदरेज के साथ मुलाकात करेंगे। आखिर में केपीएमजी इंडिया के सीईओ व चेयरमैन अरुण के कुमार के साथ डिनर मीटिंग होगी। केपीएमजी 2013 से प्रोग्रेसिव पंजाब कैंपेन की नॉलेज पार्टनर है। 
विज्ञापन

प्रमुख मंत्री और कई अधिकारी भी जाएंगे साथ

captain amrinder singh - फोटो : File Photo
मंगलवार को कैप्टन, रिलायंस एडीएजी के चेयरमैन अनिल अंबानी के साथ ब्रेकफास्ट पर मुलाकात करेंगे। फिर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी से मिलेंगे। सीएम मंगलवार को ही आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका, हिंदुस्तान युनिलिवर के सीईओ व एमडी संजीव मेहता, महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे। 

इनके अलावा एलएंडटी के डायरेक्टर शैलेंद्र एन रॉय व हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन अशोक पी हिंदुजा भी सीएम से मुलाकात करेंगे। वहीं, सीएम फार्मास्यूटिकल प्रोड्यूसर्स की संस्था के प्रतिनिधियों, अशोका यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के साथ और इंडस्ट्री लीडर्स के साथ राउंड टेबल मीटिंग करेंगे।

सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री मनप्रीत बादल व राणा गुरजीत सिंह, सीनियर एडवाइजर तेजिंदर शेरगिल, मीडिया एडवाइजर रवीन ठुकराल, मुख्य प्रधान सचिव सुरेश कुमार, सियासी सचिव करनपाल सेखों, प्रमुख सचिव अनिरुद्ध तिवारी, पीबीआईपी के सीईओ डीकेतिवारी, एसीईओ श्रुति सिंह भी रहेंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें