फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह: सीएम मनोहर लाल आज करेंगे 190 विद्यार्थियों को सम्मानित

Wed, 16 Aug 2023 09:26 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा-2023 में 10वीं और 12वीं कक्षा में हर जिले में टॉप थ्री रैंक लाने वाले मेधावी इस प्रदेशस्तरीय समारोह में सम्मानित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को दोपहर 12.30 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पंजीकरण करवाना होगा।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह के तहत हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के करीब 190 मेधावी विद्यार्थियों को आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल सम्मानित करेंगे। पंचकूला में सेक्टर एक स्थित लोकनिर्माण विभाग के रेस्ट हाउस सभागार में शाम चार बजे आयोजन होगा। समारोह के लिए छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Chandigarh : हरियाणा में क्लर्कों की हड़ताल खत्म, आज से लौटेंगे काम पर, मांगों पर विचार के लिए बनेगी कमेटी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा-2023 में 10वीं और 12वीं कक्षा में हर जिले में टॉप थ्री रैंक लाने वाले मेधावी इस प्रदेशस्तरीय समारोह में सम्मानित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को दोपहर 12.30 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पंजीकरण करवाना होगा। उसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल मेधावियों की हौसला अफजाई करेंगे और उन्हें मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान करेंगे। अमर उजाला ने इन मेधावियों के लिए गुरुवार सुबह चंडीगढ़ घुमाने की भी व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में हरियाणा विधानसभा के स्पीकर व पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. वीपी यादव समेत तमाम अधिकारी और गण्यमान्य लोग मौजूद रहेंगे। मेधावियों को प्रोत्साहित करने के लिए अमर उजाला विभिन्न राज्यों में हर वर्ष यह समारोह आयोजित करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें