फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड डोनेशन कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन कराना है, ये नंबर्स घुमाएं

Sat, 11 Jun 2016 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला का ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
14 जून तक चलने वाले ब्लड डोनेशन कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन कराने को मोबाइल नंबर्स जारी किए गए हैं। अमर उजाला फाउंडेशन, श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, श्री ओंकार दास मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट, शिव शक्ति सेवा मंडल बुढलाडा व लेदर देन के संयुक्त प्रयास से विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर 14 जून को ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


कैंप सेक्टर 17 स्थित ब्रिज मार्केट में आयोजित किया जाएगा। श्री शिव कांवड़ महासंघ के चैयरमैन सुभाष गुप्ता व प्रधान राकेश संगर ने बताया कि एक महीने के भीतर उनका 12वां कैंप है। 20 जुलाई तक कम से कम 20 कैंप और लगने हैं। कैंप का समय सुबह नौ बजे से लेकर तीन बजे तक रहेगा। शिविर में रक्तदाताओं की सहूलियत के लिए रजिस्ट्रेशन प्रकिया भी शुरू की गई है।

यदि रक्तदाता चाहते हैं कि रक्तदान में उनका नंबर जल्दी आए तो वे मोबाइल नंबर 9646300549, 9872832637, 9316107036, 9888745727 पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। श्री शिवकांवड़ महांसघ पिछले 20 सालों से रक्तदान कैंप का आयोजन करता आ रह् है। उनका एक ही मकसद है कि किसी भी व्यक्ति की जान रक्त की कमी से नहीं जानी चाहिए।
विज्ञापन


थैलासीमिक चिल्ड्रेन एसोसिएशन का ब्लड कैंप 12 को अमर उजाला फाउंडेशन और थैलासीमिक चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से 12 जून रविवार को जीएमसीएच 32 के ब्लड बैंक में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में मुख्य अतिथि जीएमसीएच 32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल प्रोफेसर अतुल सचदेवा होंगे।

एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राजेंद्र कालरा ने बताया कि यह एसोसिएशन का 154वां कैंप होगा। कैंप में इकट्ठा किया गया ब्लड थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों को दिया जाएगा। हर पीड़ित बच्चे का तीसरे हफ्ते ब्लड चेंज किया जाता है। ऐसे में उनके लिए रक्त बहुत जरूरी है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि रक्तदान के अलावा थैलेसीमिक बच्चों की दवाई का खरचा उठाएं या उन्हें एडाप्ट करें। एक बच्चे पर हर महीने तीन से पांच हजार रुपये की दवाइयों का खर्च आता है। एसोसिएशन कुल 448 बच्चों की देखभाल करती है और उनके लिए रक्त भी मुहैया करवाती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें