फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू मैच में अमनजोत कौर का धमाल, चार विकेट चटकाए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर की महिला क्रिकेटर अमनजोत कौर इन दिनों बांग्लादेश के दौरे पर है। रविवार को इस खिलाड़ी ने अपने पहले ही टी-20 के डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटक डाले। शेरे नेशनल स्टेडियम बांग्लादेश में टी-20 इंटरनेशनल मैच में अमनजोत को नीली जर्सी पहनने का मौका मिला। उन्होंने चार ओवर में 31 रन खर्च कर चार बल्लेबाजों को पैवेलियन की राह दिखाई। इससे पहले वर्ष 1987 में भारत की ओर से पूर्णिमा चौधरी ने डेब्यू मैच में 21 रन देकर पांच विकेट लिए थे। इस लिहाज से अपने डेब्यू मैच में गेंदबाजी में चमकदार प्रदर्शन करने वाली वह दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बनने में सफल रहीं। गेंदबाजी के बाद उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 15 रन भी बनाए।ऑलराउंडर के तौर पर खेलती हैं अमनजोत
विज्ञापन

अमनजोत कौर पहले यूटीसीए चंडीगढ़ की तरफ से डोमैस्टिक मैच खेल रही थीं, लेकिन पिछले दो सालों से उन्होंने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया जिससे उन्हें अधिक मैच खेलने का मौका मिला। उन्होंने 2022-23 के सीजन में आलराउंडर प्रदर्शन करते हुए 21 विकेट झटकी। इसके साथ ही 482 रन भी बनाए। इसी आधार पर उनका चयन इंडिया टीम में ऑलराउंडर की भूमिका पर किया गया।
कोच बोले- कहा था मौका मिलते ही 100 प्रतिशत देना
इस महिला खिलाड़ी के कोच नागेश गुप्ता ने कहा, ‘मैच की पूर्व संध्या में अमनजोत से बात हुई थी। मैंने उनसे कहा कि अगर डेब्यू करने का मौका मिलेगा तो अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करना और गेंदबाजी का मौका मिलता है लाइन लेंथ पर ध्यान देना है। तेज करने की कोशिश मत करना। अमनजोत ने शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें