फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ जैसे हालात: हरियाणा CM के सभी कार्यक्रम रद्द, आपात बैठक बुलाई, हिमाचल में फंसे पर्यटक

Mon, 10 Jul 2023 10:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई जगह भूस्खलन से रास्ते बंद हो गए हैं। इससे सैकड़ों पर्यटक हिमाचल में फंसे हुए हैं। इनमें हरियाणा के भी पर्यटक शामिल हैं। इन पर्यटकों से उनके परिजनों का संपर्क नहीं हो पा रहा है। प्रभावित पर्यटकों के परिजनों ने इस संबंध में हरियाणा सरकार से गुहार लगाई।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी बारिश से हरियाणा के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। प्रशासन के साथ अब सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है।  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। उन्होंने हरियाणा सिविल सचिवालय में अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है। सीएम मनोहर लाल पूरे प्रदेश में भारी बारिश के कारण उत्पन्न हुई स्थिति की समीक्षा करेंगे। बैठक में रेवेन्यू और डिजास्टर मैनेजमेंट, गृह विभाग, शहरी स्थानीय निकाय और ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारी हिस्सा लेंगे। वहीं सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस से बैठक करेंगे।

हरियाणा के पर्यटक हिमाचल में फंसे, मनोहर ने सुक्खू से की बात

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई जगह भूस्खलन से रास्ते बंद हो गए हैं। इससे सैकड़ों पर्यटक हिमाचल में फंसे हुए हैं। इनमें हरियाणा के भी पर्यटक शामिल हैं। इन पर्यटकों से उनके परिजनों का संपर्क नहीं हो पा रहा है। प्रभावित पर्यटकों के परिजनों ने इस संबंध में हरियाणा सरकार से गुहार लगाई। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक्शन में आ गए। 

विज्ञापन


उन्होंने तुरंत हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बातचीत की। उन्होंने हरियाणा के लोगों को सुरक्षित निकालने का आग्रह किया। इस पर हिमाचल के सीएम ने मनोहर को भरोसा दिलाया कि पर्यटकों को सुरक्षित हरियाणा पहुंचा दिया जाएगा। इस संबंध में हरियाणा सरकार की ओर से फंसे पर्यटकों की एक सूची भी दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें