फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मक्का मदीना हज पर भेजने के नाम पर 3.55 लाख ठगे, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। मक्का मदीना हज उमरा के लिए एक व्यक्ति से 3.55 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपियों की पहचान ताहिर हुसैन उर्फ तारीफ वासी गांव भागो माजरा और फैजल हसन वासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। सिटी खरड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसने अपने 13 रिश्तेदारों के साथ सऊदी अरब स्थित मक्का मदीना हज उमरा के लिए जाना था। इसके लिए उसने उक्त आरोपी ताहिर के साथ बात की। उसने बताया कि उसके दामाद फैजल ने हाल ही में काम शुरू किया है वह उनका वीजा लगवा देगा। उसने उस पर विश्वास कर आरोपी फैजल को 6.35 लाख रुपये दिए लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी न आरोपियों ने वीजा लगाया और न ही पैसे वापस किए। इसके बाद उक्त आरोपियों की शिकायत पुलिस में दी गई। इसके बाद आरोपियों ने उसे 2.80 लाख रुपये वापस कर दिए। अब बाकी की रकम देने के लिए आरोपी आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें