पंजाब सरकार ने कोविड-19 संबंधी सभी प्रतिबंध हटा लिए हैं। इस संबंध में जारी एक पत्र में आम लोगों को कोविड-19 संबंधी एहतियात बरतते रहने की सलाह भी दी गई है। सोमवार को पंजाब में कोरोना संक्रमण के 48 नए मरीज मिले थे। अच्छी बात यह रही कि 24 घंटे में संक्रमण से एक भी मौत का नया मामला सामने नहीं आया था।
पंजाब में 72 घंटे बाद कोरोना से एक की मौत
पंजाब में मंगलवार को 72 घंटे बाद कोरोना संक्रमण से होशियारपुर जिले में मौत का एक मामला सामने आया है, जबकि 40 नए मामले मिले हैं। सबसे ज्यादा 13 नए संक्रमित फरीदकोट जिले में आए हैं। 24 घंटे में राज्य की संक्रमण दर 0.24 प्रतिशत दर्ज की गई है। पंजाब स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फरीदकोट में 13, फाजिल्का में 6-6, पठानकोट में 4, बठिंडा, लुधियाना में 3-3, मुक्तसर, तरनतारन में 2-2 और सात जिलों में 1-1 नए संक्रमित मिले हैं।