फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया खतरा: हरियाणा में डेल्टा प्लस वेरिएंट रोगी के सभी संपर्कों की तलाश तेज, फरीदाबाद में मिला था पहला केस

Sat, 26 Jun 2021 01:24 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

फरीदाबाद में डेल्टा प्लस वेरिएंट का पहला मामला मिला है। इसके लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। इसे आगे बढ़ने से रोकने को कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
डेल्टा प्लस - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद जिले में हरियाणा का पहला डेल्टा प्लस वेरिएंट केस मिला है। इसके बाद सरकार सतर्क हो गई है। रोगी के सभी संपर्कों को तलाशा जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रोगी के संपर्क में आए सभी लोगों की तलाश कर पहले उनकी जांच फिर जीनोम सिक्वेंसिंग कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

विज ने बताया कि फरीदाबाद में डेल्टा प्लस वेरिएंट का पहला मामला मिला है। इसके लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है। इसे आगे बढ़ने से रोकने को कदम उठा रहे हैं। सिविल सर्जन फरीदाबाद व स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि रोगी के संपर्क में आए सभी लोगों को तलाशा जाए और उनका टेस्ट कराएं। अन्य जिलों में भी सिविल सर्जन को सतर्क रहने को कहा गया है। चूंकि, कोरोना की दूसरी लहर का खतरा पूरी तरह टला नहीं है। डेल्टा प्लस वेरिएंट के केस सामने आना चिंता का विषय है। 

कोरोना के 140 नए केस, 18 की मौत
शुक्रवार को हरियाणा में कोरोना के 140 नए केस मिले, जबकि 18 मरीजों की मौत हुई। प्रदेश के किसी भी जिले में 20 से अधिक नए केस नहीं मिले हैं, जबकि ठीक होने वालों की संख्या अधिक है। इस समय एक्टिव केस घटकर 1927 रह गए हैं। एक दिन की पॉजिटिविटी दर की बात करें तो 0.50 रह गई है और रिकवरी दर बढ़कर 98.53 प्रतिशत हो गई है। 
विज्ञापन


वहीं, कोरोना से सबसे अधिक हिसार में 3 की मौत दर्ज की गई। जींद, करनाल, पानीपत व भिवानी 2-2, गुरुग्राम, यमुनानगर, सिरसा, झज्जर, पलवल, कैथल व नूंह में 1-1 मरीज की मौत हुई। अब तक कोरोना से कुल 9315 मरीजों की मौत हो चुकी है।



83 लाख से अधिक का हुआ टीकाकरण
प्रदेश में शुक्रवार तक 8305690 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। शुक्रवार को 108008 ने पहली और 32400 ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। मेगा ड्राइव के दौरान जहां एक ही दिन में लाखों लोगों का टीकाकरण किया गया था, इसके बाद इंजेक्शन देने में कमी आ गई थी। शक्रवार को 1.32 लाख से अधिक का टीकाकरण किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें