फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर अकाली वर्कर ने उड़ाई सुखबीर की खिल्ली

Mon, 02 Mar 2015 02:49 PM IST
दविंदर पाल सिंह/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम मेयर पद की कुर्सी के लिए अकाली नेताओं की खींचतान सोशल मीडिया में भी चर्चित हो गई है। एक अकाली वर्कर ने इसको लेकर अपने फेसबुक एकाउंट पर डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ओर विधायक जोगिंदर पाल जैन की खिल्ली भी उड़ाई है।
विज्ञापन


फेसबुक पर टिप्पणियों के खिलाफ विधायक जोगिंदरपाल जैन ने जिला पुलिस प्रमुख को कार्रवाई के लिए शिकायत दे दी है। अकाली दल की इस लड़ाई से भाजपा पूरी तरह खामोश हो कर तमाशा देख रही है।

अकाली वर्कर ने फेसबुकपर विधायक जोगिंदर पाल जैन द्वारा उप मुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल को सतश्री अकाल कहते दिखाया है- ‘मेरा मुंडा मेयर बन्नजू’ वहीं सुखबीर के कार्टून पर लिखा गया है कि ‘काहेकी सत श्री अकाल मेरे माथे न लगी, 17 आजाद जीत गए और मुंडा तेरा मेयर बन्नजू,  कोइना देखदे हां’। इस अकाली वर्कर की फेसबुकअकांउंट में विधायक जैन से टिकट बारे फोन वीडियो भी है।
विज्ञापन

विज्ञापन

विधायक जैन ने की पुलिस को शिकायत

विधायक जोगिंदर पाल जैन ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनके अलावा इस टिप्पणी के साथ उप-मुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल की भावनाओं को भी ठेस पहुंची है।

मोगा नगर निगम में अकाली-भाजपा गठजोड ने 50 में से 32 वार्डों में जीत हासिल कर बहुमत तो हासिल कर लिया है, लेकिन मेयर की कुर्सी के लिए विधायक जोगिंदर पाल जैन और जत्थेदार तोता सिंह ख़ेमे में खींचतान चल रही है। यहां गठजोड की तरफ से उप मेयर पद भाजपा को दिए जाने का फैसला है और भाजपा खामोश है।

इस बारे में भाजपा प्रदेश प्रधान कमल शर्मा कह चुके हैं कि मेयर की लड़ाई अकाली दल का अंदरुनी मामला है और उप मुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल जिस को भी मेयर बनाऐंगे भाजपा उसका समर्थन करेगी। यहां चुनाव हारे भाजपा नेता गहरे सदमे में हैं और वे अपनी हार को अकाली नेताओं को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें