दिल्ली में अपनों की बगावत झेल रही आम आदमी पार्टी को पंजाब में बड़ी 'संजीवनी' मिलने का रास्ता साफ हो गया है। पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता सुखपाल खैहरा अगले एक दो दिन में आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर देंगे। इसकी पुष्टि खुद सुखपाल खैहरा ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कही।
खैहरा ने बताया कि पार्टी में रहते हुए निचले स्तर पर लोगों का तो भरपूर साथ मिला लेकिन ऊपरी लीडरशिप ने साथ नहीं दिया, जिसके चलते अब वहां दम घुटने लगा था। वह पंजाब की जनता को बादल परिवार की राजनीति से मुक्त कराने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने जा रहे हैं।