फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में आतंकवाद और पत्थरबाजों पर अकाल तख्त के जत्थेदार ने कही बड़ी बात

Mon, 29 May 2017 09:14 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह
विज्ञापन
कश्मीर में आतंकवाद और पत्थरबाजों को आड़े हाथों लेते हुए अकाल तख्त के जत्थेदार ने आक्रामक तेवर दिखाए और सरकार को चेताया। जब अपना घर ही कमजोर होगा, तो बाहर वाले क्यों नहीं फायदा उठाएंगे। ये हमारी ही कमजोरी है कि देश में आतंकवाद तेजी से फन उठा रहा है। सरकार को सचेत रहने के साथ-साथ इस पर सोचना होगा और इस फन को कुचलना होगा।
विज्ञापन


कमजोर इरादों से आतंकवाद खत्म नहीं हो सकता। यह उद्गार अमृतसर अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने ‘अमर उजाला’ से मुखाबित होते हुए व्यक्त किए। जत्थेदार शनिवार को चंडीगढ़ में एक धार्मिक समारोह में भाग लेने आए हुए थे। उन्होंने कहा कि कश्मीर में पत्थरबाजी बहुत बड़ी चिंता का विषय है। कश्मीर के युवाओं को बाहरी ताकतें गुमराह कर पत्थरबाजी के लिए मजबूर कर रही है।

लेकिन सरकार को चाहिए कि नौजवानों को रोजगार उपलब्ध करवाए, उनकी बात सुने और उन्हें गुमराह होने से बचाए। जब युवाओं के पास रोजगार होगा, उनकी जरूरतें पूरी होंगी तो वे न तो अलगाववादियों की सुनेंगे और न ही बाहरी ताकतों की। उन्होंने कहा कि पत्थरबाज भी हमारे ही बच्चे हैं, उन्हें उनका हक दो, नौकरी दो, तो वे क्यों पत्थर मारेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अकाल तख्त ने की जट्टू इंजीनियर की निंदा

गुरमीत राम रहीम का नया लुक हुआ वायरल
डेरामुखी की पांचवीं फिल्म जट्टू इंजीनियर पर अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने सवाल खड़े कर दिए हैं। जत्थेदार ने कहा कि संतों को अपनी मर्यादा में रहना चाहिए। फिल्में बनाना, कॉमेडी करना, ये सब संतों के काम नहीं, ऐसे काम संत कभी नहीं करता। अब खुद ही लोग अंदाजा लगा लें कि डेरामुखी संत है या नहीं? उनके अनुसार अकाल तख्त डेरामुखी के इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करता है।

पंजाब को बदनाम कर रही एजेंसियां
जत्थेदार ने कहा कि नशे के नाम पर एजेंसियां पंजाब को बदनाम कर रही हैं। पंजाब में नशे के जो हालात दिखाए व बताए जाते हैं, दरअसल, पंजाब में उतने खराब हालात हैं नहीं। यह पंजाब को बदनाम करने की बड़ी साजिश है। जो थोड़ा-बहुत नशा पंजाब में है भी, तो सरकार उससे सख्ती से निपटे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें