फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FB पर अपलोड कर दी बाबा साहेब की आपत्तिजनक फोटो, दलित समाज भड़का

Sun, 28 May 2017 05:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर
विज्ञापन
सोशल साइट फेसबुक पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आपत्तिजनक फोटो अपलोड किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे दलित समाज भड़का उठा। वहीं मामले को लेकर एसीपी से अभद्र भाषा में बातचीत की गई और धमकियां तक दी गईं।
विज्ञापन


इस आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। दोनों की पहचान पुणे निवासी रोहित और सुचित के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार किसी आरोपी ने डॉ. अंबेडकर की आपत्तिजनक फोटो अपलोड कर, नीचे एसीपी मुकेश मल्होत्रा का फोन नंबर लिख दिया, नतीजतन लोगों ने एसीपी को कॉल कर उनसे आपत्तिजनक लहजे में बातचीत की।
विज्ञापन

साइबर सेल मामले की जांच में जुट गई है

Cyber Attack
माना जा रहा है कि डॉ. अंबेडकर की आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने के पीछे भी इन आरोपियों के ही हाथ हो सकते हैं। शरारत के तौर पर फोटो के नीचे एसीपी का नंबर दे दिया। साइबर सेल इस मामले से जुड़े तमाम पहलुओं की छानबीन कर रहा है।

डीसीपी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सेक्टर-पांच थाने में मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। फोटो में डॉ. अंबेडकर की तस्वीर को गलत तरीके से पेश करते हुए इसमें एसीपी के नाम का इस्तेमाल किया है। इस बारे में एसीपी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें