फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पाइसजेट के विमान का टायर फटा, बाल-बाल बचे 170 यात्री

Sun, 13 Sep 2015 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर के गुरु रामदास इंटरनेशनल हवाई अड्डे के रन वे पर टेक ऑफ करते समय रविवार देर रात अचानक विमान का टायर फट गया। हवाई जहाज में 170 यात्री सवार थे।
विज्ञापन


जहाज के टेक्निकल स्टाफ ने पायलट को तुरंत आदेश देकर विमान को रुकवा दिया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात स्टाफ ने बताया कि स्पाइस जेट की फ्लाइट नंबर एसजी -345 रविवार देर शाम श्रीनगर से अमृतसर पहुंची।

अमृतसर से फ्लाइट मुंबई रवाना होनी थी। रन वे पर दौड़ते समय अचानक हवाई जहाज का टायर फट गया।
विज्ञापन

पायलट की मुस्तैदी से बड़ा हादसा बचा

स्पाइस जेट के मैनेजर दीपक आनंद ने बताया कि अचानक हवाई जहाज का टायर फट गया। पायलट की मुस्तैदी के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया।

उन्होंने बताया कि जहाज रन वे पर था यदि उड़ान भर ली होती तो मुश्किलें खड़ी हो सकती थीं। उन्होंने यह बताया कि 18 जून को भी इस विमान में तकनीकी गड़बड़ी हुई थी। लेकिन बाद में गड़बड़ी दूर करके फ्लाइट को मुंबई रवाना कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि वह इस समय एयरपोर्ट पर ही मौजूद हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं। यात्रियों को मुंबई भेजने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें