फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पठानकोट में एयर इंडिया की सेवाएं बंद एलिवेटेड रेल ट्रैक प्रोजेक्ट भी अधर में

विज्ञापन
विज्ञापन
-लोकसभा सदस्य सुखजिंदर सिंह रंधावा के प्रश्नों के बाद मंत्रियों के जबाव में सामने आई जानकारी
विज्ञापन

-कांग्रेस सरकार ने 2019 में तैयार किया था 240 करोड़ की लागत के साथ एलिवेटिड रेल ट्रैक का प्लान
-
मनन सैनी
गुरदासपुर। लोकसभा में गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा की ओर से पूछे गए सवालों के आधार पर प्राप्त जानकारी ने पठानकोट शहर के परिवहन और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में एक बड़ी निराशा का खुलासा किया है। नागरिक उड्डयन और रेलवे मंत्रालयों ने हाल ही में पठानकोट के एयरपोर्ट और एलिवेटिड रेल परियोजनाओं की स्थिति पर जवाब दिए हैं, जो स्थानीय जनता के लिए चिंता का विषय बन चुके हैं। हालांकि, इस बाबत सांसद सुखजिंदर रंधावा का कहना है कि पठानकोट से जम्मू की सेवाएं शुरू हो जाएगी और एलिवेटिड रोड जनता के लिए बेहद जरूरी है। इसके लिए वह जल्द रेलवे मंत्री को मिलेंगे। सांसद का कहना है कि लोकसभा हलके गुरदासपुर के लिए पहले सांसद की ओर से कोई प्रश्न नहीं पूछे गए, लेकिन वह लोगों की समस्याओं को देश की महापंचायत में उठा कर इस पर काम करवाएंगें।

गौर रहे कि गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर रंधावा ने अपने हलके संबंधी लोकसभा में किसानों की सालाना आमदन, पंजाब में किसानों की ओर से आत्महत्या संबंधी प्रश्न पूछे थे। इसी के साथ साथ उन्होंने पठानकोट एयरपोर्ट और पठानकोट-जोगिंदरनगर एलिवेटिड रेलवे ट्रैक संबंधी भी प्रश्न पूछा। सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के प्रश्न के जवाब में नागरिक उड्डयन मंत्री ने बताया कि पठानकोट एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की उड़ानें, जो क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) के तहत 5 अप्रैल, 2018 को शुरू की गई थीं, अब बंद कर दी गई हैं। अलायंस एयर की ओर से संचालित इस सेवा ने दिल्ली-पठानकोट-दिल्ली मार्ग पर हवाई कनेक्टिविटी प्रदान की थी। तीन साल की वायबिलिटी गैप फंडिंग) की अवधि समाप्त होने के बाद एयरलाइन ने इन उड़ानों को रोक दिया।
विज्ञापन


मंत्री ने आगे कहा कि पठानकोट को अनसर्व्ड हवाई अड्डों की सूची में रखा गया है और इसके लिए उड़ान योजना के तहत निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। हालांकि, अब तक पठानकोट से जुड़े मार्गों के लिए कोई वैध बोलियां प्राप्त नहीं हुई हैं। इस स्थिति ने पठानकोट के नागरिकों की हवाई यात्रा की सुविधाओं को प्रभावित किया है और भविष्य में हवाई सेवाओं की बहाली की कोई निश्चित समय सीमा नहीं है।
वहीं रंधावा के दूसरे प्रश्न का उत्तर देते हुए, रेलवे मंत्रालय ने पठानकोट से जोगिंदरनगर रेल लाइन के शहरी क्षेत्र में प्रस्तावित 240 करोड़ रुपये की एलिवेटिड ट्रैक परियोजना को अव्यावहारिक करार दिया है। बताते चलें कि इस परियोजना को 2019 में तत्कालीन पंजाब की कांग्रेस सरकार ने मंजूर किया था। इसे रेलवे मंत्रालय और पंजाब सरकार के बीच 50% लागत साझाकरण के आधार पर लागू किया जाना था।
विज्ञापन


स्थानीय नागरिकों की उम्मीदों को झटका
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि परियोजना की गहन समीक्षा के बाद इसे अव्यवहारिक पाया गया है। मंत्री ने कहा कि परियोजनाओं की मंजूरी सुरक्षा, ट्रेन संचालन की गति और निर्माण की व्यवहार्यता जैसे महत्वपूर्ण कारकों पर निर्भर होती है। इसके अतिरिक्त, भारतीय रेलवे ने 31 जनवरी 2019 तक सभी मानव रहित लेवल क्रॉसिंग (यूएमएलसी) को समाप्त कर दिया है, जो रेलवे के आधुनिकीकरण और यात्री सुरक्षा के लिए एक बड़ा कदम है। इन दोनों खबरों ने लोकसभा हलके के विकास और स्थानीय नागरिकों के लिए बड़ा झटका दिया है। हवाई सेवाओं की बंदी और एलिवेटिड रेल ट्रैक परियोजना का ठप होना, स्थानीय जनता की उम्मीदों को प्रभावित करता है। सांसद सुखजिंदर रंधावा ने बताया कि एलिवेटिड रेलवे ट्रैक परियोजना बेहद अहम परियोजना है। इसे ठंडे बस्ते में नहीं पड़ने देंगे। इसके लिए वह रेलवे मंत्री से बकायदा मिलेंगे। इसे लागू करवाएंगे। उन्होंने बताया कि वहीं पठानकोट एयरपोर्ट की सेवाएं दोबारा शुरू करने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें