फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी करते ही दुल्हन बोली ‘मुझे दूल्हा पसंद नहीं’

Wed, 12 Nov 2014 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन नवंबर को शादी हुई। चार नवंबर को दुल्हन बोली मुझे दूल्हा पसंद नहीं। पांच को दूल्हे ने एसपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई। यह सब हुआ हरियाणा में भिवानी के एक गांव के युवक के साथ।
विज्ञापन


दुल्हन को पगफेरे के लिए लेकर गए दूल्हे को दुल्हन ने कहा कि मुझे तुम पसंद नहीं। मैं तुम्हारे साथ नहीं जाऊंगी। शादी मेरी मर्जी के खिलाफ हुई है। दूल्हे ने लड़की वालों पर मारपीट का भी आरोप लगाया। फिलहाल मामले की जांच का जिम्मा जिला संरक्षण अधिकारी कार्यालय को सौंपा गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी शिकायत में युवक ने बताया कि उसकी शादी भिवानी शहर की एक कॉलोनी में तय हुई। तीन नवंबर को शादी हुई। उसके घर काफी मेहमान आए हुए थे। चार को वह फेरे की रस्म के लिए दुल्हन को मायके लेकर गया। वहां जाने के बाद दुल्हन से वापस चलने के लिए कहा तो उसने साफ इंकार करते हुए कहा कि वह उसे पसंद नहीं है।
विज्ञापन


उसके घरवालों ने शादी उसकी मर्जी के खिलाफ की है। युवक ने आरोप लगाया कि जब दुल्हन ने इंकार किया तो उसने व उसके साथ गए उसके भाई, जीजा ने दुल्हन के परिवार वालों से बात की।
विज्ञापन

दहेज का केस दर्ज करवाने की धमकी

युवक के अनुसार लड़की के परिवार वालों ने उनकी सुनने की बजाए झगड़ा शुरू कर दिया और कहा कि चुपचाप चले जाओ नहीं तो दहेज का केस दर्ज करवा देंगे।

शिकायत में युवक ने बताया कि इसके बाद उसने अपने घर फोन कर माता-पिता को बुलाया। युवक ने बताया कि उसके माता-पिता ने भी लड़की वालों से गुहार लगाई कि अब शादी हो चुकी है और दुल्हन घर वापस नहीं जाएगी तो उनकी बदनामी होगी। मगर उनकी एक नहीं सुनी और धक्के मारकर घर से निकाल दिया।

जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की। एसपी कार्यालय से जांच का जिम्मा जिला संरक्षण अधिकारी हरबंस कौर को सौंपा गया है। मामले में जिला संरक्षण अधिकारी हरबंस कौर ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर जांच की जाएगी।

अश्विन शैणवी, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी कि लड़की ने आखिर युवक के साथ जाने से क्यों इंकार किया है। दहेज की वजह से इंकार किया है या कोई अन्य कारण है। उसके बाद ही कारण के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें