फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर की उमस के बाद शाम को हुई बारिश, मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिनभर उमस के बाद सोमवार शाम को झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इससे लोगों को काफी राहत मिली। शाम 7.45 से साढ़े आठ बजे तक 3.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे पहले रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 17.4 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

बारिश से तापमान में भी गिरावट आ गई है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश का अनुमान जताया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश हल्की रहेगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस कारण उमस का भी सामना करना पड़ेगा।
बीते तीन दिनों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बार मानसून थोड़ी देर तक रहा है, क्योंकि इसकी शुरुआत भी देरी से हुई थी। रविवार को बारिश के बाद मौसम एकदम साफ हो गया था। इससे कसौली की पहाड़ी भी साफ दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें