फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू की अच्छी पहल, पेड़ खुलकर ले सकें सांस इसलिए हटाईं ईटें

विज्ञापन
पीयू के ब्वॉयज हॉस्टल नंबर- 4 के की गई पेड़ की सफाई। - फोटो : 13ctysusheel05.jpg
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के सरदार वल्लभभाई पटेल हॉल ब्वॉयज हॉस्टल नंबर- 4 ने हरियाली के लिए एक अच्छी पहल शुरू की है, जो पीयू में चर्चा का विषय बनी है। पेड़ों की जड़ें जहां खुलकर सांस नहीं ले पा रही थीं, अब उनके रास्ते में कोई रुकावट नहीं है। जड़ों के ऊपर लगी ईंटों को हटा दिया गया है। पीयू प्रशासन ने दूसरे छात्रावासों से भी इससे सीख लेने को कहा है।
विज्ञापन

पीयू में 200 से अधिक प्रजातियों के 4000 से ज्यादा पेड़ हैं। कई पेड़ों के चारों ओर ईंटें लगा दी गई थीं। यह केवल सुंदरता के लिए किया गया था। पर्यावरण प्रेमियों की सलाह मिली तो इसकी शुरुआत लड़कों के छात्रावास संख्या चार से हुई। यहां के जिम्मेदार लोगों ने टीम बनाकर पेड़ों की जड़ों के ऊपर लगाई गईं ईंटें हटा दीं। इससे यहां की सुंदरता और ज्यादा बढ़ गई है। छात्रावास के विद्यार्थियों ने भी इस कार्य में रुचि दिखाई है। वह भी पेड़ों के चारों ओर लगी ईंटों को हटाने में मदद कर रहे हैं।
इनसेट----
उठी मांग... वीसी बनाएं पर्यावरण संरक्षण समिति
पीयू के कई क्षेत्रों में पेड़ों के चारों ओर ईंटें लगी हैं। पर्यावरण प्रेमी चाहते हैं कि वह ईंटें भी हटाई जाएं। पीयू को अपने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रोफेसर व विशेषज्ञों की एक पूरी टीम बनानी चाहिए, जो हर माह कुलपति को पर्यावरण संरक्षण को लेकर रिपोर्ट दे सके। पेड़ों को होने वाली बीमारियों से छुटकारा दिला सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें