फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हूटिंग को दरकिनार कर हुड्डा ने की मोदी से मुलाकात

Fri, 22 Aug 2014 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुड्डा को चाय पर बुलाया था। इस दौरान दोनों नेताओं में विकास के मसले पर बातचीत हुई।
विज्ञापन


सियासी हलकों में चर्चा है कि कैथल रैली के गिले शिकवे दूर करने के लिए प्रधानमंत्री ने हुड्डा को चाय पर बुलाया था। हुड्डा ने भी दरियादिली दिखाते हुए मोदी के निमंत्रण स्वीकार करते हुए मिलना उचित समझा।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अमर उजाला से बातचीत में स्वीकार किया कि उनकी प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात हुई थी। हुड्डा ने बताया कि वे शिष्टाचार भेंट के नाते उनसे मिलने के लिए गए थे। इस दौरान उनकी सामान्य बाचचीत हुई है। इसके अलावा प्रदेश के विकास से जुड़े कुछ मुद्दों पर चर्चा हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

हूटिंग के बाद हुड्डा प्रधानमंत्री से थे नाराज

मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री का पद संवैधानिक है और वे पद की गरिमा का सम्मान करते हैं। प्रधानमंत्री के साथ राज्य के उन मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ, जो केंद्र के अधीन हैं।

मालूम हो कि कैथल रैली में भी मुख्यमंत्री ने मोदी के समक्ष प्रदेश के विकास को लेकर टोल और परियोजनाओं से जुड़े कुछ मुद्दे उठाए थे। इस दौरान मोदी ने अपने संबोधन में भी कहा था कि राज्य और केंद्र सरकार के पचड़े में न पड़ते हुए विकास उनका एजेंडा है।

रैली के दौरान हुई हूटिंग के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नाराजगी जताते हुए कैथल में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट किया था कि वे प्रधानमंत्री के किसी कार्यक्रम में नहीं जाएंगे। संभावना है कि एसवाईएल के मुद्दे पर भी हुड्डा की मोदी के साथ बातचीत हुई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें