जानकारी के मुताबिक दाखिले के बाद 18 जनवरी से कक्षाएं शुरू होंगी। कक्षाओं संबंधी पूरी जानकारी विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। वहीं, किसी उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन करने में दिक्कत आ रही है तो नजदीकी आईटीआई में जाकर हेल्प डेस्क पर संपर्क कर सकते हैं। हालांकि इस दौरान उन्हें कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। इसके अलावा एक मेल आईडी और फोन नंबर तैयार किया गया है। इनके माध्यम से विभाग में संपर्क किया जा सकता है। फोन पर संपर्क करने के लिए 0172 5022357 या मेल आईडी itiadmission2020@gmail.com पर संपर्क करना होगा।
यहां भी 16 तक होगा दाखिला
न्यू वोकेशनल वेलफेयर ट्रेनिंग योजना के तहत केवल अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के दाखिले के लिए अक्तूबर से दाखिला प्रक्रिया चल रही थी। खाली सीटों पर एनसीसीवीटी एससीवीटी ट्रेडों में 16 जनवरी से दाखिला प्रक्रिया होगी।
पूरे पंजाब में हैं 112 आईटीआई
जानकारी के मुताबिक पूरे पंजाब में 112 आईटीआई हैं। जिनकी संख्या प्रत्येक जिले में चार से पांच तक हैं। हालांकि कोविड की वजह से दाखिला प्रक्रिया पर असर पड़ा था। हालांकि आईटीआई में दाखिले के लिए स्पेशल ड्राइव चलाई गई थीं। इसके बाद भी कई सीटें खाली रह गई थीं। जिसके बाद अब यह प्रक्रिया चल रही है। हालांकि हर आईटीआई में कई ट्रेडों में तो सीमित सीटें ही रह गई हैं।