हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 16 आईएएस अधिकारियों और 3 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इसके तहत सरकार ने फरीदाबाद, मेवात (नूंह), अंबाला, पंचकूला, पलवल, कैथल और सिरसा के उपायुक्तों को बदल दिया है।
सुप्रभा दहिया जोकि हरियाणा भंडारण निगम की प्रबन्ध निदेशक, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव, चक्कबंदी और भू अभिलेख महानिदेशक, विशेष कलेक्टर (मुख्यालय), विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी हरियाणा हैं, को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा परिवहन आयुक्त और परिवहन विभाग के सचिव का कार्यभार भी सौंपा गया है।
परिवहन आयुक्त और परिवहन विभाग के सचिव चन्द्र प्रकाश को रोहतक मंडल रोहतक का आयुक्त नियुक्त किया गया है। राजीव रंजन जोकि सामान्य प्रशासन और प्रशासनिक सुधार विभाग के सचिव, महानिदेशक व सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और महानिदेशक आपूर्ति एवं निपटान हैं, को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा राज्य रैजिडेंट डाटाबेस अथॉरिटी (नामित) के परियोजना निदेशक का कार्यभार भी सौंपा गया है।
विकास गुप्ता निदेशक स्थानीय निकाय और विशेष सचिव शहरी स्थानीय निकाय विभाग, मिशन निदेशक राज्य शहरी आजीविका मिशन और राज्य शहरी विकास प्राधिकरण को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा आपूर्ति एवं निपटान विभाग के निदेशक का कार्यभार भी सौंपा गया है। फरीदाबाद को उपायुक्त अमित कुमार अग्रवाल को स्वास्थ्य विभाग का विशेष सचिव, एनआरएचएम का मिशन निदेशक और खाद्य एवं औषध प्रशासन का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
मेवात (नूंह) के उपायुक्त अशोक सांगवान को उपायुक्त अंबाला व आबकारी क्षेत्र अंबाला कैंट में सरकारी भूमि का प्रबन्धन करने के लिए ईओ नियुक्त किया गया है। अंबाला के उपायुक्त मनदीप सिंह बरार जोकि आबकारी क्षेत्र अंबाला कैंट में सरकारी भूमि के प्रबंधन के लिए अब तक ईओ भी रहे हैं, को पंचकूला का उपायुक्त और श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड पंचकूला का मुख्य प्रशासक और हरियाणा भंडारण निगम का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।
चन्द्रशेखर निदेशक, विशेष सचिव विकास एवं पंचायत विभाग और निदेशक व विशेष सचिव ग्रामीण विकास विभाग को फरीदाबाद का उपायुक्त लगाया गया है। जगदीप सिंह प्रबंध निदेशक हरियाणा डेरी विकास सहकारी प्रसंघ को खेल एवं युवा मामले विभाग का निदेशक व विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।
पलवल के उपायुक्त अशोक कुमार मीणा को विकास एवं पंचायत विभाग का निदेशक व विशेष सचिव ग्रामीण विकास विभाग का निदेशक और विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। कैथल के उपायुक्त खेतमालिज मकरंद पांडुरंग को मेवात (नूंह) का उपायुक्त लगाया गया है। अंशाज सिंह निदेशक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा, डेरी विकास सहकारी प्रसंघ के प्रबन्ध निदेशक का कार्यभार भी सौंपा गया है।
सिरसा के उपायुक्त निखिल गजराज को कैथल का उपायुक्त लगाया गया है जबकि शरणदीप कौर बराड़ जोकि अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी डीआरडीए सिरसा थीं, को उपायुक्त सिरसा और अशोक शर्मा आयुक्त नगर निगम फरीदाबाद को उपायुक्त पलवल लगाया गया है। अदित्य दहिया अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी डीआरडीए और विशेष अधिकारी एपीजैड फरीदाबाद को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त का कार्यभार भी सौंपा गया है।
मोनिका मलिक अतिरिक्त श्रमायुक्त और अतिरिक्त निदेशक ईएसआई, अतिरिक्त निदेशक (निगरानी), सामाजिक ऑडिट (मनरेगा) ग्रामीण विकास को अतिरिक्त श्रमायुक्त और ईएसआई का अतिरिक्त निदेशक और अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी डीआरडीए और एपीजेड अंबाला का विशेष अधिकारी नियुक्त किया गया है।
अरबिंद शर्मा अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी डीआरडीए और विशेष अधिकारी एपीजेड अंबाला को माध्यमिक शिक्षा विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और स्कूल शिक्षा विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है। कमलेश कुमार भादू संपदा अधिकारी हुडा पंचकूला को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा अतिरिक्त निदेशक (निगरानी), सामाजिक ऑडिट (मनरेगा) ग्रामीण विकास विभाग का कार्यभार भी सौंपा गया है।