सुल्तानपुर लोधी के एडिशनल एसएचओ रणजीत सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कपूरथला जिले के थाना सुल्तानपुर लोधी में बतौर एडिशनल एसएचओ तैनात एसआई रणजीत सिंह की निमोनिया से मौत हो गई। पिछले चार-पांच दिन से ठंड लगने से उनकी सेहत बिगड़ गई थी। इसके बाद से उनका उपचार चल रहा था। डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
डीएसपी बबनदीप सिंह ने बताया कि एसआई रणजीत सिंह एक बेहतरीन पुलिस अफसर थे। उन्होंने अपनी ड्यूटी पूरे समर्पण भाव से निभाई। रणजीत सिंह (55) हरिके पत्तन के रहने वाले थे। उनका गांव में पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है। एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता किसी व्यस्तता के चलते नहीं पहुंच पाए हैं लेकिन उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।
उन्होंने बताया कि एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता ने आश्वस्त किया है कि एसआई रणजीत सिंह के परिवार के साथ पुलिस विभाग डटकर खड़ा है। उनके परिवार की देखभाल का जिम्मा पुलिस प्रशासन पर हैं। अंतिम संस्कार में थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ लखविंदर सिंह टुरना और पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा।