फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर संजय दत्त ने लगाया विराम, X पर लिखा- ऐसा कुछ नहीं है

Mon, 08 Apr 2024 03:55 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कुछ दिन से ये चर्चा जोरों पर थी कि हरियाणा में कांग्रेस संजय दत्त को करनाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर सकती है। करनाल से भाजपा की तरफ से पूर्व सीएम मनोहर लाल उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। अब संजय दत्त ने इस पर सफाई दी है।
विज्ञापन
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने उन अटकलों पर विराम लगा दिया है, जिसमें उन्हें करनाल सीट से कांग्रेस की तरफ से उतारे जाने की बात कही जा रही थी। 
विज्ञापन

 

संजय दत्त ने अपने एक्स हैंडल से ट्वीट किया-मैं अपने राजनीति में शामिल होने की सभी अफवाहों पर विराम लगाना चाहता हूं। मैं किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं या चुनाव नहीं लड़ रहा हूं. अगर मैं राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने का फैसला करता हूं तो मैं इसकी घोषणा करने वाला पहला व्यक्ति होऊंगा। कृपया अभी तक मेरे बारे में खबरों में जो चल रहा है उस पर विश्वास करने से बचें।
विज्ञापन

हरियाणा में कांग्रेस की तरफ से संजय दत्त को करनाल से भाजपा प्रत्याशी पूर्व सीएम मनोहर लाल के सामने उतारने की खबरें मीडिया में सुर्खियां बनी थी। संजय दत्त के पिता स्व. सुनील दत्त मुंबई से कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं। उनकी बहन प्रिया दत्त भी कांग्रेस नेता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें