चंडीगढ़। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) सेक्टर-32 अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टर, सुरक्षाकर्मी और नर्सिंग स्टाफ को ड्यूटी के दौरान फोन सर्फिंग न करने की चेतावनी दी है।
सोमवार को जारी आदेश में अस्पताल प्रशासन ने यह भी कहा है कि अगर ऐसा करते पाया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी। इसमें स्वास्थ्य सचिव के पिछले दिनों अस्पताल में औचक निरीक्षण का हवाला भी दिया गया है।
जीएमसीएच-32 की डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. जसविंदर कौर का कहना है कि कमेटी ने गोपनीय निरीक्षण में पाया है कि अब भी लापरवाही बरती जा रही है। डॉक्टर, सुरक्षाकर्मी और नर्सिंग स्टाफ ड्यूटी केसमय मोबाइल का प्रयोग कर रहे हैं। इससे अस्पताल की व्यवस्था व मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है। इसकेसाथ ही निरीक्षण केदौरान अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट के पास कुछ लोगों को शराब पीते भी पाया गया है, जो सुरक्षा में चूक का ही नतीजा है, इसलिए सुरक्षाकर्मियों केसाथ ही अन्य कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि ऐसी गतिविधि दिखाई देने पर उसकी सूचना तत्काल 100 या 112 नंबर पर कॉल कर दें।