फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरियल देख नाबालिग फंदे पर लटका, अस्पताल में दाखिल

Fri, 18 Mar 2016 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
जालंधर के भोगपुर के गांव चक्क सूक्कर में टीवी सीरियल को देखकर 13 साल के एक बच्चे ने पंखे से चुनरी बांधकर अपने गले में डाल ली और कुर्सी पर चढ़कर खुदकुशी का सीन तैयार कर लिया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि बच्चे के पैरों के नीचे से कुर्सी नहीं खिसकी। बहरहाल बच्चे को जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस को अस्पताल की ओर से सूचना दे दी गई है।

घटना के मुताबिक 13 वर्षीय अमृतपाल स्कूल से बुधवार को दोपहर एक बजे घर पहुंचा। इस दौरान उसने फंदा लगाकर टीवी सीरियल का सीन तैयार कर लिया। अमृतपाल की चाची अजवंत कौर ने बताया कि इस दौरान उसकी मां सुखदीप कौर बाबा बड़भाग सिंह माथा टेकने गई थी और पिता विक्रमजीत सिंह गन्ने की ट्राली लेकर शूगर मिल गए हुए थे। उन्होंने बताया कि सुखजीत कौर अपने दोनों बच्चों को उनके के पास छोड़कर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंखे से चुनरी बांधकर खुद को लटका लिया

सुसाइड - फोटो : demo pic
अजवंत ने बताया कि स्कूल से घर लौटकर अमृतपाल ने उनसे घर की चाबी मांगी और कहा कि उसने कपड़े बदलकर ट्यूशन पर जाना है। इसके बाद अमृतपाल अपनी बहन सिमरन (7), चचेरे भाई सहज (6) और चचेरी बहन जसमीत (4) के साथ अपने घर पर आ गया। उसने कमरे में आकर टीवी ऑन किया और बाकी बच्चों को कहा कि वह उनको एक नाटक करके दिखाएगा, सभी लोग छत पर चले जाओ।

उस समय टीवी पर सीरियल चल रहा था, जिसमें खुदकुशी का सीन चल रहा था। अमृतपाल ने बेड पर कुर्सी रखी और पंखे से चुनरी बांधकर खुद को लटका लिया। उसके पैर कुर्सी पर हलके से लग रहे। बच्चे छत पर खेलते रहे और अमृतपाल की आवाज का इंतजार करते रहे। इस बीच करीब 20 मिनट के बाद अजवंत कौर बच्चों को खोजने के लिए आई।

क्योंकि उनका ट्यूशन का टाइम हो रहा था तो पाया कि अमृतपाल पंखे से लटक रहा था और टीवी ऑन था। उसने तत्काल शोर मचा दिया और आसपास के लोग इकट्ठे हो गए, जिन्होंने अमृतपाल को उतारा। उसको तत्काल जालंधर के जौहल अस्पताल लाकर दाखिल करवाया गया। अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना दे दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें