फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SYL: विधानसभा तक पहुंची पंजाब और हरियाणा के बीच छिड़ी जंग

Fri, 18 Mar 2016 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते इनेलो विधायक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पानी के मुद्दे पर पंजाब और हरियाणा के बीच चल रही जंग वीरवार को विधानसभा के गलियारों तक पहुंच गई। हरियाणा के इनेलो विधायकों ने नारेबाजी करते हुए पंजाब विधानसभा में घुसने की कोशिश की। जवाब में पंजाब के कांग्रेस विधायकों ने भी हरियाणा विधानसभा केबाहर खूब नारेबाजी की।
विज्ञापन


पंजाब विधानसभा की कार्यवाही चल रही थी। इसी दौरान करीब 11.40 बजे हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला की अगुवाई में इनेलो विधायक नारेबाजी करते हुए पंजाब विधानसभा के बाहर पहुंचे। देखते ही देखते सुरक्षाकर्मियों ने घेरा बना लिया। उसके बाद इनेलो विधायकों ने जबरन पंजाब विधानसभा में घुसने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उनकी कोशिश नाकाम कर दी। इस दौरान विधायकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। उन्होंने केंद्र सरकार केखिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस बीच पंजाब विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। उसके बाद चौटाला और कुछ विधायक पंजाब विधानसभा के स्पीकर डॉ. चरनजीत सिंह अटवाल से मिलने गए। चौटाला ने पंजाब विधानसभा की ओर से पारित एसवाईएल की जमीन किसानों को वापस करने संबंधी बिल पर आपत्ति जताई और इसे गैर-लोकतांत्रिक बताया।
विज्ञापन


इस बीच पंजाब के कांग्रेस विधायकों को खबर लगी कि इनेलो विधायकों ने पंजाब विधानसभा के बाहर हंगामा किया है तो वे भी आक्रामक मूड में आ गए। कांग्रेस विधायकों ने भी हरियाणा विधानसभा केबाहर पहुंच कर काफी देर नारेबाजी की।

पंजाब विधानसभा ने पास किया निंदा प्रस्ताव
इनेलो विधायकों के हंगामे को लेकर पंजाब विधानसभा ने निंदा प्रस्ताव पास किया। संसदीय कार्य मंत्री मदन मोहन मित्तल प्रस्ताव लेकर आए। जिसमें कहा गया था कि इनेलो विधायक लॉबी क्रास कर पंजाब विधानसभा की तरफ आए। गेट से दाखिल होने की कोशिश की, नारेबाजी की और विधानसभा की कार्यवाही में विघ्न डाला।

सदन इसकी निंदा करता है और इसकी एक कॉपी हरियाणा विधानसभा केस्पीकर को भेजने की सिफारिश करता है ताकि संबंधित मेंबरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सके। मित्तल ने कहा कि यह चिंता का विषय है। हर विधानसभा को लोकतांत्रिक तरीके से अपने कानून पास करने का अधिकार है। कांग्रेस ने विरोध करते हुए प्रस्ताव पर बहस के लिए समय मांगा। सीएलपी लीडर चन्नी ने कहा कि पहले हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के नाम पर गुजरात की तरह पंजाबियों को निशाना बनाया।

इस पर भाजपा ने आपत्ति जताई। चन्नी ने इस घटना को पंजाब की इंटेलीजेंस की विफलता बताया। सुनील जाखड़ ने कहा कि इनेलो विधायकों ने प्रधानमंत्री और भाजपा के खिलाफ नारे लगाए। बिक्रम मजीठिया ने विपक्ष पर हमला बोला तो कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए। स्पीकर के समझाने के बाद वे वापस सीटों पर गए। विधानसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित की गई।
विज्ञापन

SYL पर अकालियों से इनेलो ने तोड़ा राजनीतिक रिश्ता

विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसी विधायक - फोटो : amar ujala
हरियाणा केनेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने अकाली दल से रिश्ता तोड़ लिया है। उन्होंने कहा कि पहले बेहद गैर लोकतांत्रिक तरीके से पंजाब विधानसभा ने एसवाईएल की जमीन किसानों को वापस लौटाने वाला बिल पास किया।

उसके बाद और भी गैर लोकतांत्रिक बात यह थी कि अभी कानून भी नहीं बना और एसवाईएल की जमीन भरने का काम शुरू कर दिया गया। लेकिन इनेलो इस मामले में चुप नहीं बैठेगी। जरूरत पड़ी तो हरियाणा के लोग पंजाब बॉर्डर पर पहुंचेंगे। जरूरत पड़ी तो हरियाणा के लोग पंजाब में घुस कर फिर एसवाईएल नहर खोदेंगे। पंजाब को बड़ा भाई कहते हैं, पर उसने बेहद गलत किया।

बादल के कहने पर सियासत चमकाने आए चौटाला : नागरा
कांग्रेस विधायक कुलजीत नागरा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अभय चौटाला, सीएम प्रकाश सिंह बादल की सलाह पर अपनी सियासत चमकाने आए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों के बीच अटूट रिश्ते हैं। चौटाला के राज में बादल परिवार को गुड़गांव में सेवन स्टार होटल और बालासर में फार्म हाउस दिया गया। वहीं, बादल के राज में खरड़ में चौटाला परिवार को फार्म हाउस दिया गया।

जहां सारी सुविधाएं और सुरक्षा पंजाब की ओर से दी जाती हैं। रिश्ते तोड़ने की बात सिर्फ दिखावा है। बादल खुद दोहरी बात कर रहे हैं। पंजाब में भाजपा के साथ हैं और हरियाणा में इनेलो के साथ। अब पानी पर भी वह दोगली बातें कर रहे हैं। पंजाब के पास पानी है ही नहीं, पार्टी शुरू से कह रही है कि राइपेरियन सिद्धांतों के तहत पानी का बंटवारा किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें