फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रैम्प पर वॉक करेंगी एसिड अटैक पीड़िताएं

Sat, 04 Jul 2015 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के अलग-अलग हिस्सों से लुधियाना पहुंची एसिड अटैक पीड़ित आज गुरु नानक देव स्टेडियम में रैंप पर कैटवॉक करेंगी। फोर्टिस अस्पताल और छांव फाउंडेशन की ओर से ‘ब्यूटीफुल यू’ के नाम से एक चैरिटी शो कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इस शो से इकट्ठा पैसों से तेजाब पीड़ित लड़कियों की मदद की जाएगी और फोर्टिस अस्पताल लड़कियों का इलाज भी करेगा। शुक्रवार देर शाम देश के अलग-अलग शहरों से 12 तेजाब पीड़ित लड़कियां फोर्टिस अस्पताल पहुंची, जहां उन्होंने शनिवार के शो के लिए रिहर्सल की।

फैशन शो में हिस्सा लेने आई रूपा ने कहा कि इस शो में उसके द्वारा तैयार किए गए कपड़े भी प्रदर्शित किए जाएंगे। रूपा बेसब्री से इस शो का इंतजार कर रही है। उसने बताया कि जब से उस पर तेजाबी हमला हुआ है, उसने जीने की उम्मीद ही छोड़ दी थी।
विज्ञापन


बाद में वह दिल्ली में तेजाब पीड़ितों की मदद के लिए बनाई एनजीओ के साथ जुड़ी और अब एक फैशन डिजाइनर के तौर पर अपना जीवन व्यतीत कर रही है। रूपा ने कहा कि उसने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स नहीं किया, केवल सिलाई सीखी थी। अब वह तेजाब पीड़ितों के लिए कपड़े तैयार कर रही है।

इस शो में हिस्सा लेने के लिए हरियाणा की रितु, मेरठ की गीता, गाजियाबाद की सोनिया, आगरा से डॉली, आगरा से मां-बेटी गीता-नीतू और लुधियाना की राजवंत कौर पहुंच चुकी हैं। सभी लड़कियों ने देर शाम अपने कोरियोग्राफर के साथ कई घंटे तक ट्रेनिंग की और साथ ही घुमार मंडी बाजार में शॉपिंग भी की।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें