फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: गुजरात से पकड़ी गई 200 किलो हेरोइन मामले का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, हाथ धोने के बहाने भागा

Sat, 17 Feb 2024 01:22 PM IST
निवेदिता वर्मा भारत भूषण मित्तल, संवाद, बठिंडा (पंजाब)

सार

गुजरात पुलिस जोबनजीत सिंह को शुक्रवार को अमृतसर की एक अदालत में पेशी पर लाए थे। पुलिस की टीम टाउन बुंडाला जंडियाला गुरु के समीप एक ढाबे पर खाने के लिए रुकी तो आरोपी जोबन खाना खाने के बाद हाथ धोने के लिए शौचालय चला गया। वहीं से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
आरोपी जोबनजीत - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के कांडला बंदरगाह से 2019 में पकड़ी गई 200 किलोग्राम हेरोइन के मामले में गुजरात पुलिस की ओर से पकड़ा गया आरोपी जोबनजीत सिंह शुक्रवार को गुजरात पुलिस को चकमा देकर जंडियाला गुरु के पास एक ढाबे से फरार हो गया। वह जंडियाला गुरु के गांव धरार का रहने वाला है। 

विज्ञापन


अमृतसर पुलिस ने सभी जिला पुलिस अधिकारियों को आरोपी की फोटो भेज दी, जिसके बाद पूरी पंजाब पुलिस के नाको पर पुलिस को हाई अलर्ट पर कर दिया है। आरोपी के फरार होने की पुष्टि करते हुए मामले के जांच अधिकारी तजिंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

सूत्रों के अनुसार गुजरात पुलिस के एसआई आरसी सोलंकी, हेड कांस्टेबल रविंदर कुमार, नारेन भाई और कांस्टेबल सुरेश भाई आरोपी जोबनजीत सिंह को शुक्रवार को अमृतसर की एक अदालत में पेशी पर लाए थे। पुलिस की टीम टाउन बुंडाला जंडियाला गुरु के समीप एक ढाबे पर खाने के लिए रुकी तो आरोपी जोबन खाना खाने के बाद हाथ धोने के लिए शौचालय चला गया। वहीं से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन


आरोपी की तलाश में छापे
आरोपी जोबनजीत के फरार होने के बाद गुजरात पुलिस ने पहले अपने स्तर पर आरोपी की तलाश की, लेकिन जब आरोपी का कोई पता नहीं चला तो गुजरात पुलिस ने उक्त मामले की जानकारी थाना जंडियाला गुरु के अधीन आती पुलिस चौकी बुंडाला को सूचित किया। बुंडाला पुलिस चौकी के अधिकारियों ने तुरंत अपने बड़े अधिकारियों को सूचित कर तलाश शुरू की। बुंडाला के चौकी अधिकारी तजिंदर सिंह से फोन पर बात की गई तो उन्होंने आरोपी जोबनजीत सिंह के फरार होने संबंधी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। आरोपी की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें