फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: तरनतारन में कोहरे के कारण बड़ा हादसा, ट्राले में घुसी कार, फिरोजपुर के चार युवकों की मौत

Fri, 12 Jan 2024 12:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अमृतसर में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर माथा टेकने के बाद गुरुहरसहाय लौट रहे युवकों की स्विफ्ट कार हरिके पतन में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से टकरा गई। इस कार में पांच लोग सवार थे। सभी गुरु हरसहाय के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
तरनतारन में हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कोहरे के कारण एक भीषण हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। हादसा तरनतारन के अमृतसर बठिंडा नेशनल हाईवे 54 पर कस्बा हरिके पत्तन के अंतर्गत बूह पुल के पास गुरुवार रात हुआ। हादसे में घायल एक शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अमृतसर में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर माथा टेकने के बाद गुरुहरसहाय लौट रहे युवकों की स्विफ्ट कार हरिके पतन में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से टकरा गई। इस कार में पांच लोग सवार थे। सभी गुरु हरसहाय के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हरिके पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान रोबिनप्रीत सिंह पुत्र रेशम सिंह, करनजीत सिंह पुत्र जलविंदर सिंह, गुरदेव सिंह पुत्र गुरमेल सिंह और राजवीर सिंह पुत्र रविंदर पाल सिंह के रूप में हुई है जबकि कार चालक बलविंदर सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी गुरुहरसहाय की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी युवक कम उम्र के थे। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना हरीके की पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें