फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आप नेताओं ने चंडीगढ़ पार्टी दफ्तर में मनाया जीत का जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
-मंत्री हरपाल सिंह चीमा, लालजीत सिंह भुल्लर और हरभजन सिंह ईटीओ ने डाला भांगड़ा, नेताओं व कार्यकर्ताओं को दी बधाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की बड़ी जीत के बाद आप नेताओं ने पार्टी दफ्तर चंडीगढ़ में जश्न मनाया और एक दूसरे को जीत की बधाई दी। इस इस दौरान आप के तीनों कैबिनेट मंत्री व नेताओं ने ढोल की थाप पर भंगड़ा भी डाला।
आप सरकार के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, लालजीत सिंह भुल्लर और हरभजन सिंह ईटीओ जीत के बाद पार्टी दफ्तर पहुंचे और पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। जीत के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर सभी को बधाई। इस दौरान हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी के साथ हैं। हमारे उम्मीदवार मोहिंदर भगत बहुत अच्छे और साफ छवि के इंसान हैं। लोग हमारी सरकार की नीतियों और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह के साथ खड़े हैं। इस चुनाव में भी लोगों ने एक बार फिर बता दिया है कि विधानसभा में उनकी पहली पसंद आम आदमी पार्टी है। चीमा ने कहा कि पंजाब की जनता जानती है कि भारतीय जनता पार्टी से देश के संविधान को खतरा है। भाजपा देश के संविधान को बदलना चाहती है। मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत की बड़ी जीत से विरोधी पार्टियों का सारा दुष्प्रचार फेल हो गए हैं। मोहिंदर भगत का परिवार जालंधर पश्चिम विधानसभा के लोगों के दिल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि सिर्फ आम आदमी पार्टी ही है, जो लोगों के भले के लिए काम करती है। इसलिए जालंधर वेस्ट के लोगों ने हमें इतनी बड़ी जीत का तोहफा दिया है। इसके माध्यम से लोगों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों पर मुहर लगाई है। ईटीओ ने कहा कि शीतल अंगुराल पेन ड्राइव लेकर घूमते रहे, पर उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ, क्योंकि लोगों को पता था कि वह ड्रामा कर रहे हैं। जनता ने ऐसे लोगों को पूरी तरह नकार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें