फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Elections 2022 : आम आदमी पार्टी ने पंजाब में कसी कमर, जारी की पांच उम्मीदवारों की नौवीं लिस्ट

Sun, 09 Jan 2022 04:58 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़

सार

आम आदमी पार्टी अब तक नौ सूची जारी कर 109 सीटों के लिए प्रत्याशियों का एलान कर चुकी है। 
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी ने रविवार शाम पांच उम्मीदवारों की नौवीं लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने जालंधर नॉर्थ से दिनेश ढल्ल, समराला से जगतार सिंह, साहनेवाल से हरदीप सिंह मुंडियां, मोगा से डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और बठिंडा ग्रामीण से अमित कोटफत्ता को उम्मीदवार बनाया है। अभी तक पार्टी 109 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

विज्ञापन

 

आठवीं सूची में रमन अरोड़ा को जालंधर (सेंट्रल) से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया था। इसके साथ ही आप ने जालंधर के 9 में से 8 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। आप ने गुरु हर सहाय से फौजा सिंह सारारी (पीपी के सेवानिवृत्त निरीक्षक) और अबोहर निर्वाचन क्षेत्र से दीप कंबोज को चुनाव मैदान में उतारा गया है। अपनी इस ताजा सूची के साथ आप की ओर से पंजाब विधानसभा चुनाव-2022 के लिए 117 में से 104 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है।

जालंधर में बगावत
जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में पार्टी में बगावत शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी जालंधर की आठ सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। इन आठ सीटों में से सबसे ज्यादा संशय सेंट्रल हलके की टिकट को लेकर था, जो शुक्रवार को इस हलके से रमन अरोड़ा का नाम घोषित होने के बाद खत्म हो गया। इस हलके में टिकट किसे मिलेगी, यह संशय तो खत्म हो गया लेकिन इस हलके से आप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। टिकट रमन अरोड़ा को मिलने के बाद टिकट के चाहवान इकबाल ढींढसा ने बागी तेवर अख्तियार कर लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें