फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: सीएम आवास पर भूख हड़ताल करने जा रहे आप नेताओं को पुलिस ने रोका, 15 जून से फिर प्रदर्शन

Mon, 14 Jun 2021 10:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सरकार के संरक्षण पर पुलिस प्रशासन ने हमारे रोष प्रदर्शन करने का संवैधानिक हक को मारा है लेकिन आप अपना संघर्ष जारी रखेगी। अपनी मांग के लिए आप कार्यकर्ता 15 जून से पंजाब के सभी जिलों में डिप्टी कमिश्नर के कार्यालयों के सामने भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आते ही पंजाब की दलित राजनीतिक गर्माने लगी है। आम आदमी पार्टी के विधायक और कार्यकर्ता सोमवार को पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में कथित घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर भूख हड़ताल करने पहुंच गए, जहां उनको पुलिस द्वारा रोककर हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन


पुलिस थाने में भी आप नेताओं ने धरना देकर भूख हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने मांग की है कि इस मामले में वित्त मंत्री और समाज कल्याण मंत्री के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए।

आप नेता और नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। आवास से पहले ही प्रदर्शनकारी नेताओं को पुलिस ने रोक लिया और हिरासत में ले लिया। इस दौरान नेताओं की पुलिस से तीखी नोक-झोंक भी हुई।
विज्ञापन


पुलिस आप विधायकों और नेताओं को हिरासत में लेकर सेक्टर-17 थाने पहुंची। जहां आप नेता मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कैप्टन सरकार ने दलित वर्ग के दो लाख विद्यार्थियों के वजीफा की रकम में करोड़ों रुपये घोटाला करके विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। 

हरपाल चीमा ने कहा कि जब तक वित्तमंत्री मनप्रीत बादल और समाज कल्याण मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता तब तक आप का संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष की उप नेता बीबी सरबजीत कौर माणूंके, मास्टर बलदेव सिंह जैतों, प्रिंसिपल बुद्ध राम, जगतार सिंह जग्गा हिस्सोवाल, मनजीत सिंह बिलासपुर, कुलवंत सिंह पंडोरी व हलका पायल के इंचार्ज मनविंदर सिंह ग्यासपुरा भी शामिल रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें