फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर नहीं थम रहा हंगामा: आप का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, कई नेता हिरासत में

Sun, 04 Feb 2024 06:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हाईकोर्ट के दखल के बाद 30 जनवरी को चंडीगढ़ मेयर चुनाव हुए थे। इसमें 16 मत भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी मनोज सोनकर को मिले थे। वहीं कांग्रेस-आप के संयुक्त उम्मीदवार कुलदीप कुमार को 12 मत मिले थे। विपक्ष के आठ मतों को अयोग्य करार दिया गया था।
विज्ञापन
आप नेताओं को उठाकर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ मेयर चुनाव परिणाम के बाद से शुरू हुआ हंगामा थमता नहीं दिख रहा है। नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के भाजपा मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन के बाद रविवार को चंडीगढ़ में 'आप' कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने नगर निगम में घुसने की कोशिश भी की। मौके पर भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और हंगामा कर रहे आप कार्यकर्ताओं व नेताओं को हिरासत में लिया।

विज्ञापन




पुलिस सभी को बस में बैठाकर ले गई है। पुलिस और आप कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की भी हुई। इस दौरान पार्टी के प्रदेश सह-प्रभारी डॉ एसएस अहलूवालिया फिसल कर सड़क पर गिर पड़े। आम आदमी पार्टी भाजपा पर चुनाव में धांधली का आरोप लगा रही है। मामला पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें