कवि और आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल कुमार विश्वास के आरोपों पर आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। केजरीवाल ने कहा कि कुमार विश्वास तो हास्य कवि है, कुछ भी कह देता है जिसे मोदी जी और राहुल जी ने गंभीरता ले लिया है।
उन्होंने कहा कि यह क्रम दिलचस्प है। राहुल गांधी ने सबसे पहले मुझ पर यह आरोप लगाया था। अगले दिन पीएम मोदी ने उसी भाषा का इस्तेमाल किया, और प्रियंका गांधी और सुखबीर सिंह बादल ने इसका अनुसरण किया। किसी ने कभी नहीं सोचा था कि पीएम राहुल गांधी की नकल करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस, ईडी, आयकर और अन्य एजेंसियों ने पिछले 7 वर्षों में मेरे कार्यालय और आवास पर छापे मारे लेकिन कोई भी एजेंसी मेरे खिलाफ कुछ भी नहीं ढूंढ पाई। फिर एक दिन, एक कवि खड़ा हुआ और एक कविता गाई। उन्होंने कुमार विश्वास पर तंज कसते हुए कहा कि इस कवि का शुक्रिया जिसने आतंकी को पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी हूं। मैं अस्पताल बनवाता हूं, बिजली फ्री करता हूं, लोगों की सेवा करता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे एक अधिकारी द्वारा सूचित किया गया है कि मेरे खिलाफ दो दिनों के भीतर एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मैं ऐसी सभी एफआईआर का स्वागत करता हूं।
केजरीवाल ने कहा कि अकाली-कांग्रेस और भाजपा तीनों पार्टियां आम आदमी पार्टी को हराने के लिए इकट्ठी हो गई हैं और मिलकर हमारे खिलाफ साजिशें रच रहीं हैं। एक सोची समझी रणनीति के तहत सभी भ्रष्टाचारी लोग इकट्ठे होकर मुझे आतंकवादी कह रहे हैं।
केजरीवाल ने कहा कि अंग्रेजों ने भगत सिंह को आतंकवादी कहा था, क्योंकि वे भगत सिंह से खौफ खाते थे। इन भ्रष्टाचारियों को भी अपनी लूट और भ्रष्टाचार की दुकान बंद होने का डर है, इसलिए सब मिलकर मुझे आतंकवादी बता रहे हैं। केजरीवाल ने खुद को स्वीट आतंकवादी की संज्ञा दी और कहा कि मैं दुनिया का पहला ऐसा आतंकवादी हूं, जिसने लोगों के लिए अच्छे स्कूल बनवाए, अच्छे अस्पताल बनवाए और बिजली-पानी की हालत ठीक की।
शुक्रवार को बठिंडा में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि सभी पार्टियां हमारा विरोध इसलिए कर रही हैं, क्योंकि हम पंजाब के लोगों के लिए अच्छे स्कूल और अस्पताल बनवाने की बात कर रहे हैं। लोगों को अच्छी शिक्षा और चिकित्सा सुविधाएं देने की बात कर रहे हैं।
आम लोगों को मुफ्त बिजली, पानी, इलाज की व्यवस्था करने की बात कर रहे हैं। मोहल्ला क्लीनिक और पिंड क्लीनिक बनाने की बात कर रहे हैं। नौजवानों को नशे के चंगुल से निकालकर रोजगार देने की बात कर रहे हैं। किसानों की हालत सुधारने और समय पर फसलों का भुगतान करने की बात कर रहे हैं।
हम महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर महीने 1000 रुपये देने की बात कर रहे है और पंजाब से भ्रष्टाचार एवं माफिया खत्म करने की बात कर रहे हैं। वहीं, अकाली-कांग्रेस और भाजपा सिर्फ हमें हराने की बातें करती हैं। दरअसल, इन पार्टियों के पास वोट मांगने के लिए कोई मुद्दे नहीं बचे हैं। इनको सिर्फ इतना ही दिखता है कि किसी भी तरह सरकार बनाएं और कैसे जनता के टैक्स के पैसों को लूटें। अब इन लोगों की लूट खत्म होने वाली है। इसलिए ये लोग बौखलाकर हमारे खिलाफ इकट्ठे हो गए हैं।
केजरीवाल ने कहा कि पिछले 70 सालों में इन भ्रष्ट पार्टियों ने मिलकर पंजाब को लूटा और पंजाब पर तीन लाख करोड़ का कर्ज चढ़ा दिया। केजरीवाल ने सवाल उठाया कि जब इन लोगों ने पंजाब में न अच्छे स्कूल बनवाए, न अच्छे अस्पताल बनवाए, न बिजली ठीक की, न कृषि की हालत सुधारी और न ही लोगों को रोजगार दिए तो पंजाब पर चढ़े 3 लाख करोड़ का कर्ज कहां गया। दरअसल, यह सारा पैसा इन पार्टियों के भ्रष्ट नेताओं के विदेशी बैंकों के खाते में जमा हुआ।
यह है फोकटचंद केजरीवाल की असलियत! जो देश के टुकड़े करने का ख़्वाब देख रहा हो, वो क्या देश हित में काम करेगा? #KejriwalWithKhalistan
View attached media content
- Manan Dani (@MananDaniBJP) 17 Feb 2022
Khalistani Terror Organization SFJ openly supports @ArvindKejriwal & his party @AamAadmiParty @ECISVEEP must ban AAP under national security concerns immediately. #AAP4Khalistan #KejriwalWithKhalistan
View attached media content
- Arun Pudur (@arunpudur) 18 Feb 2022
PM #Modi rakes up #kumarvishwas charge against #Kejriwal; ” #AAP #Pakistan agenda is same”
- Sandeep Mishra (@sandeepsamyani) 17 Feb 2022