फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी का दावा: शिअद और सीएम चन्नी के बीच हुई डील, ड्रग्स मामले में एक दिन के लिए गिरफ्तार होंगे मजीठिया

Wed, 08 Dec 2021 05:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

आप के इन आरोपों से पहले अकाली दल ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस और नवजोत सिंह सिद्धू दोनों मिलकर ड्रग्स मामले में झूठा केस बनाकर मजीठिया को फंसाना चाहते हैं।
विज्ञापन
आप के पंजाब प्रभारी राघव चड्ढा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी ने शिअद और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बीच एक बड़ी गोपनीय डील होने का दावा किया है। आप के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने दावा किया है कि ड्रग्स मामले में दोनों के बीच करार के तहत शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया एक दिन के लिए गिरफ्तार होंगे, दूसरे दिन उनकी जमानत हो जाएगी। यह ड्रामा सब चुनाव में सियासी लाभ लेने के लिए रचा गया है।

विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में बुधवार को सह प्रभारी राघव चड्ढा ने बताया कि पंजाब पुलिस के एक बड़े अधिकारी के जरिए उन्हें यह जानकारी मिली है। सरकार इस गुप्त करार के जरिए सूबे के लोगों की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास कर रही है। चड्ढा ने यह भी दावा किया कि बसों के मामले में भी सरकार और अकालियों में सांठ-गांठ हो चुकी है। परिवहन मंत्री अमरिंदर राजा वड़िंग एक तरफ तो बसों को जब्त कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ हाईकोर्ट में सही पैरवी नहीं किए जाने के कारण बसें छोड़ी जा रही हैं। यह सब कुछ मिलीभगत के जरिए किया जा रहा है। 

आप के इन आरोपों से पहले अकाली दल ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस और नवजोत सिंह सिद्धू दोनों मिलकर ड्रग्स मामले में झूठा केस बनाकर मजीठिया को फंसाना चाहते हैं। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने झूठे मुकदमे का आरोप लगाते हुए पंजाब भर में जेल भरो आंदोलन शुरू किए जाने की चेतावनी दी थी। आंदोलन के पहले चरण में मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करते हुए सुखबीर बादल और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने गिरफ्तारी दी थी।

पुरानी हैं सांठ-गांठ

राघव चड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और सुखबीर बादल की सांठ-गांठ पुरानी है। लुधियाना सिटी सेंटर घोटाले में सीएम चन्नी के भाई का नाम आने के बाद सुखबीर ने उनकी मदद की थी। इस बात का खुलासा शिअद के नेता खुद ही कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें