फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आप, हरियाणा में दस प्रभारी नियुक्त, मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी

Fri, 06 Oct 2023 12:37 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के 10 मंत्री हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के लोकसभा प्रभारी बनाए गए हैं। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को सोनीपत की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ करनाल का जिम्मा संभालेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर 10 प्रभारी तैनात कर दिए हैं। इसके अलावा 90 विधानसभा सीटों पर पंजाब के चेयरमैन और बड़े नेता विधानसभा प्रभारी बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Amritsar Fire News : मजीठा रोड पर दवा की फैक्टरी में लगी भीषण आग, महिला समेत चार कर्मचारी जिंदा जले

पंजाब के 10 मंत्री हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के लोकसभा प्रभारी बनाए गए हैं। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को सोनीपत की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ करनाल का जिम्मा संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर और प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने कहा कि भाजपा सरकार ने साढ़े नौ साल में जो वादे किए थे वो वादे पूरे नहीं कर पाए हैं, चाहे वो 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का मामला हो या स्वामीनाथन की रिपोर्ट हो। आम आदमी पार्टी हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी है, जो देश के लिए लड़ रहा है। आम आदमी पार्टी की लड़ाई देश की जनता को मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने की, बिजली मुफ्त देने की और युवाओं को रोजगार देने की है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें