फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sangrur by election: आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार का एलान आज, सीएम मान की बहन भी है दावेदार

Sun, 29 May 2022 11:21 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

संगरूर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी आज अपने उम्मीदवार की घोषणा करेगी। 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगरूर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी आज अपने उम्मीदवार की घोषणा करेगी। यहां से सीएम भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर भी टिकट की दावेदार हैं। संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव 23 जून को होगा। आम आदमी पार्टी ने चुनाव की रणनीति बनानी शुरू दी है। शहर के बरनाला चौक पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर के पोस्टर भी लगे हैं। इन पोस्टरों में आप कार्यकर्ताओं ने उन्हें चुनाव में उम्मीदवार दिखाया है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सांसद भगवंत मान के सीएम बनने व उनके इस्तीफा देने के पश्चात यह सीट खाली हो गई है। विधानसभा चुनाव के दौरान मनप्रीत कौर ने अपने भाई (भगवंत मान) के चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभाई और चुनाव जीतने के बाद वह विधानसभा हलका धूरी में लोगों का धन्यवाद करने के अलावा लोगों के साथ जुड़ी हुई हैं। 

इसके अलावा भगवंत मान के करीबी दोस्त कामेडियन कर्मजीत अनमोल और एक पुलिस अधिकारी के चुनाव लड़ने संबंधी चर्चा जोरों पर है। संगरूर लोकसभा सीट में नौ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इन्हीं में से एक धूरी विधानसभा से भगवंत मान विधायक हैं। 
विज्ञापन


वित्तमंत्री हरपाल चीमा दिड़बा और मीत हेयर बरनाला से विधायक हैं। ऐसे में उक्त तीनों नेताओं की इस चुनाव में अहम भूमिका रहेगी। बता दें कि सीएम भगवंत मान ने लगातार दो बार संगरूर से लोकसभा चुनाव जीतकर नया इतिहास रचा था और संगरूर लोकसभा सीट को भगवंत मान का गढ़ भी माना जाता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें