जीएमएसएसएस-21 में खेल मैदान के अंदर पानी इकट्ठा करने के लिए बनाए तालाब में फेंके कूड़े में खेलते बच
- फोटो : 16ctykavita01.jpg
चंडीगढ़। सेक्टर-21 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में बारिश का पानी इकट्ठा करने के बनाया गया तालाब कूड़ाघर बन गया है। आलम यह है कि इसमें नगर निगम और स्कू ल की ओर से कूड़ा गिराया जा रहा है। बारिश में पानी इकट्ठा होने के बाद स्कूली बच्चे भी खेलते रहते हैं, जिसके कारण डेंगू और मलेरिया को प्रशासन न्योता दे रहा है।
सोशल मीडिया पर स्कूल के मैदान में बने तालाब की वीडियो भी वायरल हो रही है, जिसमें एक कूड़े की गाड़ी तालाब में कूड़ा उडे़ल रही है और उसमें पहले भी काफी मात्रा में कूड़ा पड़ा हुआ है। इस तालाब में स्कूल का पानी इकट्ठा करने के लिए एक तरफ ढलान भी दी हुई है और इसे सीमेंट के माध्यम से पक्का बनाया हुआ है जिससे एकत्रित बारिश के पानी का सदुपयोग किया जा सके। कचरा इकट्ठा होने के कारण स्कूल में बच्चों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से खतरा बढ़ गया है।
कोट :
तालाब में कूड़ा गिरवाने की शिकायत मेरे पास भी आई है। इस मामले में टीमें बना दी हैं। बुधवार को इसकी रिपोर्ट हमें मिल जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर कचरा गिराने वाला ट्रक निगम का होगा तो तत्काल प्रभाव से रोका जाएगा। बाहरी गाड़ी हुई तो स्कूल के साथ मिलकर तालमेल बनाकर मैदान में बने तालाब को साफ करवाया जाएगा। - आनिंदिता मित्रा, आयुक्त, नगर निगम