दड़वा में रहने वाली रेखा की 14 साल की बेटी को अचानक झटके आते हैं और वह बेहोश हो जाती है। पीजीआई से इलाज करा रहे हैं। खर्चा ज्यादा होने के कारण आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। रेखा ने बताया कि उनके पास गरीबी रेखा से नीचे होने का कार्ड भी है लेकिन आयुष्मान कार्ड नहीं है। इसके होने से बहुत बड़ी समस्या दूर हो जाएगी।
केंद्र की 69282 लोगों की सूची में से नहीं मिले 45604 लोग
केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ के 69282 आयुष्मान लाभार्थियों की सूची बनाई और प्रशासन को भेजी। प्रशासन ने जब इन तक पहुंचने की कोशिश की तो 45604 परिवार मिले ही नहीं। पूर्व गृह व स्वास्थ्य सचिव अरुण गुप्ता ने बताया था कि इनमें से कई के सिर्फ सीरियल नंबर लिखे थे, उसके आगे नाम, पता आदि कुछ लिखा ही नहीं था। वहीं, कुछ ऐसे थे जिनका पता सही नहीं लिखा था, जिसकी वजह से उनकी पहचान ही नहीं हो पाई। बाकी बचे 23678 लाभार्थियों में से विभाग ने करीब 19 हजार लाभार्थियों को ही कार्ड जारी कर पाया है।
कुछ दिन पहले कैबिनेट सचिव के साथ हुई बैठक में मैंने ये मुद्दा उठाया है। चंडीगढ़ के साथ देश के कई राज्यों ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के पात्र लोगों को आयुष्मान का लाभ दिए जाने की मांग की है। केंद्र सरकार के स्तर पर इस पर फैसला लिया जाना है। - यशपाल गर्ग, स्वास्थ्य सचिव