हरियाणा में 50 दिन बाद गुरुवार को सबसे कम 2322 नए संक्रमित मिले हैं। एक और राहत की बात है कि केवल हिसार को छोड़कर प्रदेश अन्य जिलों में 200 से नीचे नए केस दर्ज किए हैं। हिसार में सबसे अधिक 213 नए केस आए हैं। रिकवरी दर 95.18 प्रतिशत पहुंच गई है। वहीं, एक दिन की संक्रमण दर 5.51 प्रतिशत और दूसरी लहर की संक्रमण दर 15.10 प्रतिशत है। एक्टिव केस घटकर 28,189 रह गए हैं। उधर, सरकार ने 15 जून तक स्कूलों छुट्टी घोषित कर दी है। शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक स्टाफ को स्कूल आना होगा।
98 की मौत
गुरुवार को राज्य में 98 कोरोना संक्रमितों मौत दर्ज की गई। हिसार 12, जींद 11, सिरसा 8, पंचकूला-करनाल-भिवानी 7-7, रोहतक यमुनानगर 6-6, कुरुक्षेत्र 4, फतेहाबाद 5, चरखी दादरी-रेवाड़ी-गुरुग्राम 1-1, नूंह-अंबाला-फरीदाबाद-झज्जर-महेंद्रगढ़ 2-2, पानीपत- सोनीपत-पलवल-कैथल 3-3 मौत हुई हैं।
गांवों में अब तक मिले 3199 संक्रमित
3706 टीमों ने प्रदेश के 5445 गांव कवर किए और करीब 2549464 घरों में पहुंची। अब 12154806 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इनमें से कुल 3199 संक्रमित केस मिले हैं। गुरुवार को 952924 लोगों की स्क्रीनिंग की गई और इनमें से 6295 के टेस्ट कराए गए। इनमें से 129 पॉजिटिव मिले। गांवों में संक्रमण दर 3.42 प्रतिशत है। गांवों में 1746 आइसोलेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं और इनमें 21399 बेडों का प्रबंध किया है।
15 जून तक बच्चों की छुट्टियां, स्कूलों में स्टाफ आएगा
हरियाणा सरकार ने स्कूली बच्चों की छुट्टियां 15 जून तक बढ़ा दी हैं। 31 मई तक स्कूलों में ग्रीष्मावकाश था। सरकार ने कोविड के मद्देनजर 15 दिन छुट्टियां और बढ़ाने का फैसला लिया है। पहली जून से शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक स्टाफ को स्कूल आना होगा, सिर्फ बच्चों की ही छुट्टी रहेगी।
हरियाणा में अभी स्कूल खोलने की तैयारी नहीं है। शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने गुरुवार को यह साफ किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के केस और कम होने के बाद विचार करेंगे। अभी स्कूल खोलने की कोई तैयारी नहीं है। कोरोना के केस भले कम हुए हैं लेकिन खतरा पूरी तरह टला नहीं है।