फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Chandigarh: एक और मौत, ट्राइसिटी में 97 नए मरीज, पंचकूला में 34 पॉजिटिव मिले

Sat, 01 Aug 2020 01:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ट्राइसिटी में कोरोना की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही। शुक्रवार को चंडीगढ़ में जहां एक और संक्रमित की मौत हो गई। वहीं ट्राइसिटी में 97 नए मरीजों के मिलने से हड़कंप मचा रहा। दिनोंदिन बढ़ते कोरोना के मामलों ने प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक चिंतित है। शुक्रवार को चंडीगढ़ में हुई यह 15वीं मौत है। मरीज में मौत के बाद कोरोना की पुष्टि हुई है। पंचकूला में शुक्रवार को कोरोना के 34 मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


कजहेड़ी निवासी 46 वर्षीय महिला को 29 जुलाई को गंभीर स्थिति में जीएमएसएच-16 लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद उसकी कोरोना जांच की गई जिसकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, महिला को कुछ दिनों पहले पेट में दर्द की शिकायत थी लेकिन उसमें बुखार, खांसी या कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं थे। 

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके परिवार के तीन सदस्यों का जांच का नमूना लिया गया है। वहीं शनिवार को शहर के अलग-अलग इलाकों से कोरोना के 35 नए मामले सामने आए, जिनमें जीएमसीएच-32 के पूर्व में मिले संक्रमित स्टाफ के घर के 8 सदस्य समेत अन्य मरीज शामिल हैं जबकि अभी 67 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।   

विज्ञापन

पीजीआई में चार सीनियर रेजिडेंट समेत 62 क्वारंटीन  

कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या के साथ ही पीजीआई में दिनोंदिन स्थिति गंभीर होती जा रही है। 2 दिनों के अंदर पीजीआई में संक्रमित मिले 7 लोगों के संपर्क में आए 62 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। पॉजिटिव मिले केस में एक जूनियर रेजिडेंट, 1 लैब टेक्नीशियन, दो नर्सिंग ऑफिसर और 3 हॉस्पिटल अटेंडेंट शामिल हैं। उनके संपर्क में आए दो कंसलटेंट, 4 सीनियर रेजिडेंट, दो जूनियर रेजिडेंट, आठ नर्सिंग ऑफिसर एक टेक्नीशियन को हाई रिस्क कैटेगरी में रखते हुए क्वारंटीन किया गया है जबकि अन्य 44 स्टाफ को सेकंड कैटेगरी में क्वारंटीन किया गया है।    

इनमें हुई कोरोना की पुष्टि
शुक्रवार को पॉजिटिव मिले मरीजों में जीएमसीएच-32 में कार्यरत व पूर्व में मिले पॉजिटिव स्टाफ के घर के आठ सदस्य क्रमश: 37 साल की महिला, 15 साल की किशोरी, 55 साल की महिला, 14 साल का किशोर, 10 साल का बच्चा, 65 साल की वृद्धा, 42 साल का पुरुष और 15 साल की किशोरी शामिल है। 

इसके अलावा सेक्टर 56 की 24 साल की युवती, सेक्टर 48 का 61 साल का वृद्ध, सेक्टर 38 की 24 साल की युवती, सेक्टर 48 में 24 साल के पुरुष, सेक्टर 34 में 52 साल का पुरुष, सेक्टर 39 का 62 साल का वृद्ध, सेक्टर 39 का ही 33 साल का पुरुष, सेक्टर 43 का 46 साल का पुरुष, सेक्टर 26 में 28 साल की युवती, सेक्टर 23 के एक ही परिवार के 31 साल के पुरुष और 25 साल की युवती, सेक्टर 49 की 21 साल की युवती, मनीमाजरा में 5 दिन की बच्ची और मौलीजागरां में 24 साल के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

सेक्टर-38 में 59 साल की महिला, सेक्टर 40 में  59 साल की वृद्धा, सेक्टर 23 में 27 साल के पुरुष, सेक्टर 35 में 47 साल की महिला, बापूधाम की 67 साल की वृद्धा, रामदरबार में 25 साल के युवक, सेक्टर 29 के 30 साल के युवक, सेक्टर 47 की 20 साल की युवती, धनास की 23 साल की युवती और सेक्टर 23 की 47 साल की महिला 18 साल का किशोर व 47 साल का पुरुष कोरोना की चपेट में आया है। 

47 साल की महिला और पुरुष दोनों ही जीएमएसएच 16 में कार्यरत हैं और पिछले दिनों संक्रमित मिले स्टाफ के सम्पर्क में आकर पॉजिटिव हुए हैं। वहीं पीजीआई, सूद धर्मशाला, धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज, आईवीवाई हॉस्पिटल के साथ ही होम क्वारंटीन किये गए 20 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। इनमें सेक्टर 32, 18,9, 22,19,18, 25,29 के साथ ही दड़िया, मनीमाजरा और बहलाना के मरीज शामिल हैं।   

शहर में अब तक कोरोना से इनकी गई जान  
  • सेक्टर-18 की 83 साल की वृद्धा  
  • हल्लोमाजरा का 35 वर्षीय व्यक्ति 
  • बापूधाम निवासी 45 वर्षीय पुरुष  
  • ड्डूमाजरा की 3 दिन की बच्ची 
  • सेक्टर 30 की 80 वर्षीय वृद्धा  
  • बापूधाम का 60 वर्षीय वृद्ध  
  • सेक्टर 16 का 80 वर्षीय वृद्ध  
  •  सेक्टर 52 में 40 वर्षीय पुरुष  
  • धनास का 50 वर्षीय पुरुष 
  • सेक्टर 46 डी की 52 वर्षीय महिला  
  • सेक्टर 19 का 78 वर्षीय वृद्ध  
  • रामदरबार की 55 वर्षीय वृद्धा  
  • मौलीजागरां की 61 वर्षीय वृद्धा  
  • सेक्टर 38 डी का 67 वर्षीय वृद्ध  
  • कजहेड़ी की 46 वर्षीय महिला

यूटी पुलिस का एक और कांस्टेबल कोरोना संक्रमित

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) में तैनात एक और कांस्टेबल की कोरोना रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है। जानकारी के अनुसार इससे पहले दो महिला कांस्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पुलिस विभाग कांस्टेबल के संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की डिटेल खंगाल क्वारंटीन करने में जुट गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) में तैनात महिला कांस्टेबल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद महिला के संपर्क में आने वाले एक अन्य महिला और एक पुरुष कांस्टेबल की भी रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई थी।

मोहाली में कोरोना के 28 हुए शिकार, 19 ने जीती जिंदगी की जंग
मोहाली में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को एक नवजात बच्ची समेत 28 कोरोना के मरीज सामने आए। जबकि 19 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। सिविल सर्जन मोहाली डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना के 850 मरीज सामने आ चुके हैं और इनमें से 515 ठीक हो चुके हैं। जबकि 14 की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन

अभी 321 एक्टिव मरीज हैं। शुक्रवार को इको ग्रीन डेराबस्सी में 48 वर्षीय महिला, मुकंदपुर में 29 वर्षीय पुरुष, रायल फार्म मोतिया हाईट्स में 34 वर्षीय महिला, डेराबस्सी में 30 वर्षीय महिला, जवाहरपुर में 34 वर्षीय महिला, कुंभड़ा में 22 वर्षीय महिला, राजूमाजरा में 30 वर्षीय पुरुष, डेराबस्सी में 27 वर्षीय महिला, ढकौली में 16 वर्षीय लड़का, जीरकपुर में 15, 37 और 61 वर्षीय महिला, स्काईनेट एनक्लेव जीरकपुर में 50 वर्षीय महिला, अमरदीप नगर डेराबस्सी में 29 वर्षीय युवक, डेराबस्सी में 8 वर्षीय लड़का, एटीएस डेराबस्सी में नवजन्मी बच्ची और 17 वर्षीय युवती, लालडू में 18 वर्षीय युवक, ढकौली में 27 वर्षीय युवक, जीरकपुर में 28 वर्षीय युवती, खरड़ में 48, 24 वर्षीय पुरुष व 29 वर्षीय युवती, डेराबस्सी में 32 वर्षीय महिला, न्यू चंडीगढ़ में 32 वर्षीय पुरुष, मानकपुर में 65 वर्षीय पुरुष, खरड़ में 23 वर्षीय युवती व ओमेगा सिटी खरड़ में 25 वर्षीय युवती कोरोना की शिकार हुई है।

इन लोगों ने दी कोरोना को मात
इस दौरान ठीक हुए मरीजों मे खरड़ से 46, 47, 14, 11, 10 और 24 वर्षीय पुरुष व 20 वर्षीय महिला, जीरकपुर से 28, 30 व 28 वर्षीय युवक, जवाहरपुर में 19, 30 वर्षीय पुरुष, डेराबस्सी में 30, 63 वर्षीय पुरुष व 63 वर्षीय महिला, सन्नी एनक्लेव खरड़ में 18, 46 वर्षीय महिलाएं व 14 व 50 वर्षीय पुरुष और सेक्टर-70 मोहाली में 28 वर्षीय युवक स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें