फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोआ टूर पर भेजने के नाम पर 94 लोग ठगे

Sun, 11 May 2014 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर के लोहगढ़ मार्ग स्थित एक ट्रेवल एजेंट 94 व्यक्तियों से गोआ टूर पर भेजने के नाम पर करीब चार लाख रुपये लेकर फरार हो गया है।
विज्ञापन


अमरावती एन्क्लेव पिंजौर निवासी बलविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि लोहगढ़ रोड स्थित एक ट्रेवल एजेंट पुनीत शर्मा निवासी जीरकपुर तथा जतिंदर कुमार निवासी चंडीगढ़ के साथ 94 व्यक्तियों को गोआ टूर पैकेज की डील 14 अप्रैल को 12 हजार 200 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से हुई थी।
विज्ञापन


तय सौदे के अनुसार उन्होंने 15 अप्रैल को आरोपियों को तीन लाख रुपये के चैक तथा एक लाख रुपये नगद दिए थे। उन्हें 8 मई को गोआ जाना था, लेकिन आरोपियों ने न तो कोई टिकट दी तथा न ही पैसे वापस किए।
विज्ञापन


बताई गई तारीख से वह दफ्तर बंद कर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बिना किसी नाम से दफ्तर खोला हुआ था, जो अब बंद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें