कैप्टन अमरिंदर सिंह। (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले किसानों को जीरो लाइन जमीन का मुआवजा नहीं मिलने से 8000 किसान पंजाब सरकार से नाराज हैं। बुधवार को सरकार से नाराज किसान कैप्टन आवास घेरने निकले लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने किसानों को चंडीगढ़ में प्रवेश नहीं करने दिया। इसके बाद वहीं धरने पर बैठ गए। सरकार ने किसानों को बातचीत का न्योता दिया है।