फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः इस्कॉन मंदिर में 80 हजार लोगों ने किए श्रीकृष्ण के दर्शन, आप भी देख लें मनोहर झांकी

Tue, 04 Sep 2018 09:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जन्माष्टमी
विज्ञापन
जन्माष्टमी के अवसर पर सोमवार को चंडीगढ़ के मंदिरों में रंगारंग आयोजन हुआ। सेक्टर-36 स्थित इस्कॉन में भी भव्य आयोजन हुआ। इस्कॉन चंडीगढ़ के सह अध्यक्ष नंद महाराज दास ने बताया कि भक्ति से ओतप्रोत समारोह में 80 हजार से भी अधिक भक्तों ने राधा माधव के दर्शन किए। सांसद किरण खेर सहित बड़ी संख्या में लोग इस्कॉन में उपस्थित हुए और लड्डू गोपाल का अभिषेक किया। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह साढ़े चार बजे मंगल आरती और तुलसी आरती से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। हरे राम..हरे कृष्ण नाम संकीर्तन भी भक्त करते रहे। प्रभात फेरी भी निकाली गई। इस्कॉन के प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि इस समारोह को सफल बनाने के लिए छह सौ से भी अधिक लोगों ने सहयोग दिया। रात साढ़े नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक अविरल भजन, कीर्तन और प्रवचन हुआ। 

साढ़े ग्यारह बजे से रात 12 बजे तक श्रीराधा माधव का महाभिषेक और आरती हुई। भक्तों ने अपने हाथों से भगवान को झुलाया। राधामाधव को अभिषेक के उपरांत वृंदावन से मंगाए गए स्लेटी कलर के परिधान में सजाया गया। इस्कॉन को सजाने के लिए विविध प्रकार के फूल भी मंगाए गए थे। हिमाचल प्रदेश से गुलदाऊदी और बंगलूरू से गुलाब मंगाए गए। सजावट के लिए रजनीगंधा, कारनेशन मोतिया का प्रयोग किया गया। सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। 
विज्ञापन

51 ब्राह्मणों ने किया राधा माधव का अभिषेक

भगवान कृष्ण की मनोहर झांकी
राधा माधव का अभिषेक इस्कॉन द्वारा दीक्षित 51 ब्राह्मणों ने किया। इस्कॉन में हरिनाम भक्तों की संख्या छह सौ है, जबकि दीक्षित पुजारी 51 हैं। राधामाधव का अभिषेक रात साढ़े ग्यारह बजे से लेकर 12 बजे तक चला। जन्माष्टमी को यहां दिनभर कीर्तन का दौर चलता रहा।

1008 लोग करेंगे लड्डू गोपाल का अभिषेक
इस्कॉन के 250 परिवारों के एक हजार आठ लोग लड्डू गोपाल का अभिषेक किया। पंजाब और हरियाणा के गवर्नर के अलावा सांसद किरण खेर ने भी लड्डू गोपाल का अभिषेक किया। भक्तों को परेशानी न हो इसके लिए वाटर प्रूफ टेंट का निर्माण किया गया है। छह हजार लोगों के लिए भंडारे का भी इंतजाम किया गया।
 
विज्ञापन

श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में आकर्षक झांकियां

मेले पर पहुंचे लोग
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सोमवार को मठ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। मठ में आकर्षक झांकियां को देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। बहुत से भक्त अपने बच्चों को कृष्ण का भेष धारण करवाकर दर्शन के लिए पहुंचे। नन्हें नंद लाल का मनमोहक रूप आकर्षण का केंद्र बना रहा। मठ मंदिर को राज महल जैसा सजाया गया है। 

रंग-बिरंगे फूलों से सजे झूमर के साथ हर कोई सेल्फी लेना नहीं भूल रहा था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, सांसद किरण खेर सहित बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि जन्माष्टमी की तैयारियां दो महीने पहले ही शुरू हो गई थी। बिहार और बंगाल के 10 कलाकारों ने यहां मूर्तियां बनाई हैं। 
 
दिन भर चला भजन कीर्तन का दौर

मठ को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। शाम में भगवान की भव्य आरती हुई। अखिल भारतीय श्री चैतन्या गौड़ीय मठ के महासचिव विष्णु महाराज ने प्रवचन दिया। जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मठ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुबह पांच बजे मंगल आरती हुई। सुबह छह बजे से आठ बजे प्रभात फेरी और कीर्तन का आयोजन हुआ। पूरा दिन भजन कीर्तन चलता रहा। रात नौ बजे से लेकर 12 बजे तक श्रीमदभागवत के दशम स्कंध का पाठ एवं हरिनाम संकीर्तन का आयोजन हुआ। रात 12 बजे प्रकट कालीय अभिषेक के बाद प्रसाद बांटा गया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें